'उदय-मजनू' की जोड़ी में फिर लौटेगी वही मस्ती! Anil Kapoor और नाना पाटेकर इस नई कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर
अनिल कपूर और नाना पाटेकर 'वेलकम' के उदय-मजनू की जोड़ी के रूप में एक नई फिल्म में वापसी करेंगे। फिरोज ...और पढ़ें
-1786635395178_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) को एक साथ न देख पाने के बाद फैंस के मन में काफी निराशा थी। आज हम उन्हीं फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। 'वेलकम' फिल्म में उदय और मजनू का किरदार निभाने के लिए मशहूर ये दोनों एक्टर जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।
टाइगर श्रॉफ होंगे लीड एक्टर
एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म होगी जिसको लेकर अभी बातचीत जारी है। फिरोज नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की गई और अहमद खान की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके लीड रोल के लिए टाइगर श्रॉफ का नाम फाइनल हो चुका है।-1786635696345.webp)
खबरों के मुताबिक, फिरोज चाहते हैं कि अनिल और नाना ऐसे दो किरदार निभाएं जिनकी मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों को उदय और मजनू की याद दिलाए। दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक्टर भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी ले रहे हैं।
फिल्म की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह दो किरदारों वाला रोल है, जिसमें नए जमाने के 'उदय' और 'मजनू' बनने की क्षमता है। अनिल और नाना दोनों ही फिरोज नाडियाडवाला के साथ इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है।
खबरों के मुताबिक, मेकर्स 2027 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वे शूटिंग का एक ऐसा शेड्यूल प्लान कर रहे हैं जो शुरू से आखिर तक लगातार चलेगा। फिल्म के टाइटल, कहानी, दूसरे एक्टर्स और उनके किरदारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिरोज नाडियाडवाला की जॉम्बी कॉमेडी से पहले, अनिल कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें शाहरुख खान की 'किंग' और जूनियर एनटीआर के साथ 'ड्रैगन' शामिल हैं।
