यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस एक्ट्रेस का बचपन का वीडियो, Shah Rukh Khan की फिल्म का गाना गाकर जीता लोगों का दिल
Ananya Panday Video अनन्या पांडे ( Ananya Panday) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं । अब रविवार को उ ...और पढ़ें

HighLights
- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना क्यूट वीडियो
- आज पर्दे पर है हिट एक्ट्रेस
- इन दिनों इस फेमस एक्टर को कर रही हैं डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। अब तक कई सेलेब्स अपने बचपन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुके हैं।
अब इस वक्त एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ये एक्ट्रेस कोई और न नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे (Ananya Panday) है।
यह भी पढे़ं- Ananya Panday बनने वाली हैं मौसी, बहन Alanna Panday ने वीडियो शेयर कर दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज
अनन्या पांडे का क्यूट वीडियो
अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने रविवार शाम अपना एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म मैं हूं ना का गाना 'किसका है तुमको इंतजार मैं हूं ना' गाती नजर आ रही हैं और उनका वीडियो पापा चंकी पांडे शूट कर रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे जीवन का एक ट्रेलर 😂 (इसके लिए एक गुप्त ऑडिशन भी फराह खान )। व्हाइट कलर की ड्रेस में अनन्या बेहद क्यूट लग रही हैं।
सेलेब्स कर रहें है कमेंट
इस वीडियो में फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा- यह जानकर खुशी हुई कि आपने सिंगिंग का रास्ता नहीं अपनाया। फराह खान ने लिखा- आपका सलेक्शन हो गया। गौरी खान ने लिखा- क्यूट वीडियो। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा- सो क्यूट। नीलम ने लिखा- तुम कितनी प्यारी हो और बिल्कुल प्राकृतिक।
.jpg)
आदित्य को कर रही हैं डेट
अनन्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। इन दिनों अनन्या पांडे एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए थे।