यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ananya Panday से ब्रेकअप करने के लिए 'Boyfriend' ने चली थी ऐसी चाल, जानकर टूट गया था एक्ट्रेस का दिल
लेटेस्ट फिल्म सीटीआरएल (CTRL) का प्रमोशन कर रहीं अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। डेटिंग लाइफ को ...और पढ़ें

HighLights
- CTRL में नजर आ रहीं अनन्या पांडे
- पास्ट रिलेशनशिप पर बोलीं अनन्या
- अनन्या संग नहीं रहना चाहता था एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा डेटिंग रूमर्स के लिए चर्चा में रहती हैं। कभी उनका नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ जुड़ा और फिर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ। भले ही उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की, लेकिन एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने अजीबोगरीब ब्रेकअप स्टोरी बताई है।
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म सीटीआरएल (CTRL Movie) को लेकर चर्चा में हैं। आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म को रिलीज किया गया है और वह इसका प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म की प्रमोशन के बीच अभिनेत्री ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
अनन्या पांडे का टूटा था दिल
अनन्या पांडे ने सीटीआरएल के प्रमोशनल इवेंट में खुलासा किया कि स्कूल में उनके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड ने अजीबोगरीब रास्ता अपनाकर उनके साथ ब्रेकअप किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनसे ब्रेकअप करना चाहता था, इसलिए उसने फुटबॉल कैम्प पर फेक चीटिंग की अफवाह फैलाई। यह जानकर उनका दिल टूट गया था।
यह भी पढ़ें- 'मैंने अब हार मान ली है', रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Walker Blanco का फोन इग्नोर करने पर Ananya Panday ने तोड़ी चुप्पी!
ब्वॉयफ्रेंड ने की थी फेक चीटिंग
अनन्या पांडे ने कहा, "मैं वाकई बहुत परेशान थी। मैंने स्कूल में उससे बात की। मैंने उससे बहुत झगड़ा किया और कहा कि तुम बुरे हो और भी बहुत कुछ। फिर हमने ब्रेकअप कर लिया।" अनन्या ने बताया कि बाद में उसने टैक्स्ट मैसेज के जरिए उन्हें बताया था कि उसने सिर्फ ब्रेकअप के चलते फेक चीटिंग की अफवाह फैलाई थी। हालांकि, इस बात से भी एक्ट्रेस का दर्द कम नहीं हुआ था।
खबरें और भी
किसे डेट कर रही अनन्या पांडे?
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप की खबर के बाद अनन्या पांडे का नाम पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) के साथ जुड़ रहा है। उन्हें कई बार WB के नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। यही नहीं, वह वॉकर को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।