Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पॉपुलरिटी हजम नहीं हुई...'Ananya Panday के रेड फ्लैग वाले बयान के बाद Ex ब्वॉयफ्रेंड Aditya Kapoor ने किया रिएक्ट

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:07 AM (IST)

    अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि अनन्या ने कभी भी अपने रिश्तों के बारे में सीधे तौर पर खुलकर बा ...और पढ़ें

    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)
    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई दो सेलेब्रिटीज एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं, तो या तो वो अपने रोमांस को लोगों की नजरों से छिपाते हैं या बहुत ही कम मामलों में,अपने रिश्ते को सबके सामने फ्लॉन्ट करते हैं। फिर कुछ ऐसे लव बर्ड्स हैं जो सीधे तौर पर कुछ भी पुष्टि किए बिना यू ही घूमते फिरते रहते हैं।

    साल 2022 में आई थी लिंकअप की खबर

    ऐसी ही एक अफवाह वाली स्टार जोड़ी थी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर। इनके लिंक-अप की कहानियां साल 2022 में सामने आई थीं। लेकिन दोनों ने कभी भी सामने से इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद साल 2024 में खबर आई कि इनका ब्रेकअप हो गया। लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये जोड़ी अलग हो गई। अपने अफवाह भरे रिश्ते के दौरान, अनन्या ने करण जौहर के चैट शो में खुद को 'अनन्या कॉय कपूर'कहा था, जबकि आदित्य ने खुद को 'आदित्य 'जॉय' कपूर'बोला था।

    यह भी पढ़ें: 26 साल की उम्र में Ananya Panday ने दिखाया कमाल, अचीवमेंट लिस्ट में Ishaan Khatter का नाम भी शामिल

    अनन्या पांडे ने इस बारे में क्या कहा था?

    अब हाल ही में इस कपल ने रिलेशनशिप में रेड फ्लैग पर अलग-अलग बात की है। एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने रिलेशनशिप में कई सारे रेड फ्लैग फेस किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों के लिए बहाने बनाए हैं, खुद को उस व्यक्ति के लिए बदला है जिसके साथ वह थी।

    बॉम्बे टाइम्स लाउंज ने एक रिपोर्ट में अनन्या के हवाले से कहा, "मेरी पीपल प्लीसिंग पर्सनालिटी है। लेकिन मुझे लगता है कि आपको वैसा ही होना चाहिए जैसे आप हो। आपके पार्टनर को आपको उसी तरह स्वीकार करना चाहिए। मेरे लिए रेड फ्लैग है - धोखा देना, झूठ बोलना, सार्वजनिक रूप से आपका अनादर करना और वह सब। मुझे लगता है कि कोई व्यक्ति आपके लिए खुश नहीं हो सकता है जब आप अच्छा कर रहे हैं।"

    खबरें और भी

    आदित्य रॉय कपूर के लिए क्या है रेड फ्लैग?

    वहीं अब मेट्रो इन दिनों के ट्रेलर लॉन्च पर आदित्य रॉय कपूर से उनके अनुसार रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बारे में बताने के लिए कहा गया। इस पर एक्टर ने कहा,"रेड फ्लैग हो सकता है... जिसका जेल रिकॉर्ड हो सकता है... नहीं यार, मुझे लगता है कि ग्रीन फ्लैग बस, मुझे लगता है कि बस कोई ऐसा व्यक्ति है जो दयालु है। मुझे लगता है कि किसी की दयालुता एक महत्वपूर्ण चीज है। क्योंकि मुझे लगता है कि अगर आप किसी के साथ लंबे समय तक हैं और अंत में सभी तरह की परिस्थितियों में दयालु हैं तो निश्चित रूप से यह एक ग्रीन फ्लैग है।"

    यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri में इस एक्ट्रेस की एंट्री पक्की, रिलीज डेट का हुआ एलान