विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मामला लीगल है' के बाद अब 'Gullak 5' में दिखा 'अन्नू भैया' उर्फ अनंत जोशी का जलवा, किरदार के जोखिम पर की बात

By Deepesh PandayEdited By: Surabhi Shukla
Published: Sun, 14 Jun 2026 08:00 AM (IST)

अभिनेता अनंत जोशी अब सोनी लिव की वेब सीरीज गुल्लक सीजन 5 में अन्नू मिश्रा की भूमिका में नजर आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दीपेश पांडे, मुंबई। वेब सीरीज मामला लीगल है (Maamla Legal Hai) और फिल्म अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी आफ ए योगी जैसे प्रोजेक्ट्स से अभिनेता अनंत जोशी ने सफलता की लय बरकरार रखी। मामला लीगल है 2 अपने दिलचस्प अंदाज से दर्शकों को मुग्ध करने के बाद अब वे सोनी लिव पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज गुल्लक के सीजन 5 (Gullak 5) में अन्नू मिश्रा की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया - अनंत

इससे पहले शो के चार सीजन में यह भूमिका वैभव राज गुप्ता ने निभाई थी। ऐसे में यह भूमिका निभाने के जोखिम को लेकर अनंत कहते हैं, ‘जिंदगी का दूसरा नाम ही जोखिम है। ऐसे में सिर्फ जोखिम के बारे में सोचकर कुछ नहीं किया जा सकता है। इस शो को इतना प्यार मिला है, इसके कलाकार इतने अच्छे हैं, शायद मेनस्ट्रीम ओटीटी का पहला शो है, जिसके पांच सीजन आए हैं। फिर इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े अवसर से ज्यादा क्या हो सकता था। मैंने स्वयं को यह गारंटी दी कि मैं इस भूमिका में अपना शत-प्रतिशत दूंगा।

Anu (2)

यह भी पढ़ें- Gullak 5 OTT Release: रोज की चिकचिक के बीच हंसी ठिठोली लेकर आ रही Family Series, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

लोगों की बातों का नहीं पड़ता फर्क

मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता कि लोग क्या कहेंगे? अगर दर्शकों को आपके काम की गंभीरता दिख जाती है, फिर सात खून माफ हो जाते हैं। मैंने अन्नू की भूमिका में उसकी पुरानी लय ही बरकरार रखने की कोशिश की, लेकिन किसी की मिमिक्री नहीं की। बस उस पात्र को जीने की कोशिश की है, हां इस बात का ध्यान रखा है कि अन्नू का अंदाज, जुबान कहीं पीछे न छूटे। वास्तविक जीवन में हम दो भाई हैं।

Anu (4)

लोग भेजते हैं वायरल रील्स

हम दोनों भी एक-दूसरे को गुल्लक के रील्स भेजते रहते हैं कि वह सीन हमारी जिंदगी से मिलते-जुलते हैं। हमारे बीच भी अन्नू और अमन की तरह खूब लड़ाइयां हुई हैं।’ अनंत ने बिना किसी पहचान के आगरा से आकर अपनी पहचान बनाई। इनसाइडर और आउटसाइडर के संघर्ष पर वह कहते हैं, ‘घास हमेशा मैदान के दूसरे हिस्से में हरी दिखती है। यह एक अनकहा नियम है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि जिंदगी में किसी का भी संघर्ष खत्म हो सकता है। सभी की अपनी-अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन किसी विशेषाधिकार के कारण किसी की चुनौती खत्म नहीं हो सकती है।’

यह भी पढ़ें- Gullak 5 की शांति मिश्रा ने 'मां बहन' से जीता दिल, बोलीं- 'जब फिल्मों में अच्छा काम नहीं...'