यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती, वीडियो वायरल
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani Wedding) की शादी में शामिल होने के लिए बी-टाउन के कई सेलेब्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गये हैं। अनंत और रा ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका की शादी में आये प्रियंका- निक जोनस
- शादी अटैंड करने से पहले प्रियंका-निक ने की मस्ती
- निक जोनस ने बीवी संग शेयर किया फनी वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे चर्चित शादियों में एक नाम अनंत अंबानी (Anant Ambani) का भी जुड़ गया है। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं। आज अनंत अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस फंक्शन में शामिल होने के लिए ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी भारत आई हैं।
11 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ भारत आईं। पहले उन्होंने अपने भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और आज अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं। निक और प्रियंका देसी अंदाज में वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। शादी में जाने से पहले निक अपनी वाइफ के साथ मस्ती करते हुए नजर आये।
कार में निक-प्रियंका की मस्ती
निक जोनस ने अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने से पहले अपनी बार्बी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि निक जोनस वीडियो शूट कर रहे हैं और बगल में बैठीं देसी गर्ल बार्बी गर्ल गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में हैशटैग राधिका-अनंत के साथ लिखा, "कम ऑन बार्बी।"
देसी लुक में छाये निक-प्रियंका
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने देसी अवतार में सारी महफिल में चार-चांद लगा दिया। प्रियंका ने वी डीप नेक चोली के साथ ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ अभिनेत्री ने मोतियों से बना नेकलेस और ब्रेसलेट कैरी किया। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वह गजब ढहा रही हैं। वहीं, निक जोनस पीच कलर की शेरवानी में जच रहे हैं।
खबरें और भी
अनंत और राधिका की शादी में सारा अली खान, सलमान खान, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, कृति सेनन और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच गये हैं।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani की शादी में अर्जुन-अनन्या के आउटफिट पर लिखी इस बात ने खींचा सबका ध्यान, वायरल हो रहा लुक