विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बांधे राम चरण की तारीफों के पुल, एक्टर बोले- अब भारत ​​​​हर क्षेत्र में चमकेगा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 26 Feb 2023 04:02 PM (IST)

फिल्म आरआरआर (RRR) इन दिनों सातवें आसमान पर है। इस का गाना नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया ...और पढ़ें

anand mahindra, ss rajamouli, ram charan, RRR, oscars, naatu naatu, Anand Mahindra And Ram Charan
anand mahindra, ss rajamouli, ram charan, RRR, oscars, naatu naatu, Anand Mahindra And Ram Charan

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anand Mahindra And Ram Charan: डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) इन दिनों सातवें आसमान पर है। इस का गाना 'नाटू-नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था।

वहीं अब इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेट भी किया गया है। ऐसे में हर तरह RRR की चर्चा हो रही है। हर कोई फिल्म के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी राम चरण की तारीफ की है।

आनंद महिंद्रा ने राम चरण को बताया ग्लोबल स्टार

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राम चरण का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- यह शख्स ग्लोबल स्टार है। हाल ही में राम चरण मशहूर गुड मॉर्निंग अमेरिका शो का हिस्सा बने थे। शो के दौरान अभिनेता ने अपनी फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए थे।

एक्टर ने यूं किया कहा धन्यवाद

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर अब खुद एक्टर ने शुक्रिया कहा है। उन्होंने कमेंट कर लिखा- बहुत बहुत धन्यवाद सर! भारत का समय अब ​​​​हर क्षेत्र और रूप में चमकने का है। बता दें कि फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड के बाद, इस साल 'नाटू नाटू' के लिए यह तीसरा बड़ा टिकट नामांकन।

12 मार्च को होगा ऑस्कर समारोह

राम चरण 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर समारोह में भी भाग लेंगे। 'नाटू-नाटू का सामना लेडी गागा और रिहाना के लोकप्रिय गानों से होगा। जिनके गाने भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेटेड है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

एक्टर की आने वाली फिल्म

राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक शंकर की आगामी फिल्म आरसी 15 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। बता दें कि अभिनेता को नंगे पैर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

यह भी पढे़ं- Kiara Advani ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी पर दिया बयान, कहा- पहली बार देखने पर...

यह भी पढे़ं- Hera Pheri 3: राजू, श्याम और बाबूराव की तिगड़ी में सेंध लगाएगा यह बड़ा एक्टर, हेरा फेरी 3 में हुई एंट्री