विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार ने इस हीरोइन को भी कर डाला ऐसे इंप्रेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 12 Jul 2015 05:03 PM (IST)

'खिलाड़ी' अक्षय कुमार पर जान छिड़कने वालों की कमी नहीं है। उनके चाहने वालों की लिस्‍ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस एमी जैक्‍सन हैं। जी हां, वो उनसे इतने हद तक प्रभावित हो गई हैं कि उनमें 'लेडी खिलाड़ी' बनने

News Article Hero Image

मुंबई। 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार पर जान छिड़कने वालों की कमी नहीं है। उनके चाहने वालों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन हैं। जी हां, वो उनसे इतने हद तक प्रभावित हो गई हैं कि उनमें 'लेडी खिलाड़ी' बनने की चाहत जाग गई है।

देखें, 'बैटमैन vs सुपरमैन' का रोमांचक ट्रेलर हुआ रिलीज

एमी जैक्सन ने मार्शल आर्ट में अक्षय कुमार के कौशल की जमकर तारीफ की है। दोनों फिलहाल फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की शूटिंग के लिए रोमानिया में मौजूद हैं। प्रभुदेवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चलते हुए एमी जैक्सन ने भी मार्शल आर्ट और किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।

फिल्म के लिए टीवी कभी नहीं छोड़ूंगी : कविता कौशिक

इतना ही नहीं, अक्षय कुमार की इस कला से अभिभूत एमी जैक्सन इंटरनेट पर ऑनलाइन एक्शन वीडियो भी देखने लगी हैं। बताया जाता है कि वो मार्शल आर्ट सीखने के दौरान शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत संजीदा हैं और उस पर पर्याप्त ध्यान दे रही हैं। अपने रोमाचंक एक्शन के लिए अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर हैं।