विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने स्टंटमैन को मुक्का मारा और...', Taskaree एक्ट्रेस अमृता खानविलकर को एक्शन सीन के दौरान लगी थी चोट

By Deepesh PandeyEdited By: Tanya Arora
Published: Sun, 10 May 2026 08:30 AM (IST)

अमृता खानविलकर की यह चाहत थी कि वह पर्दे पर एक बार एक्शन जरूर करें। उन्हें यह मौका 'तस्करी' में ...और पढ़ें

एक्शन करते वक्त घायल हो गई थीं अमृता खानविलकर/ फोटो- Instagram

एक्शन करते वक्त घायल हो गई थीं अमृता खानविलकर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपेश पांडे, मुंबई। आलिया भट्ट हों, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हों या फिर कटरीना कैफ, हिंदी सिनेमा में इन दिनों अभिनेताओं के साथ-साथ अभिनेत्रियां भी खूब एक्शन करती नजर आ रही हैं। इसे एक अच्छे बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। 'राजी' तथा 'मलंग' जैसी फिल्मों और 'लुटेरे', '36 डेज' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी अब स्वयं को एक्शन में आजमाने के लिए तैयार मानती हैं।

एक्शन सीन के दौरान लगी थी चोट

एक्शन को लेकर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए अमृता कहती हैं, "अब तो मैं स्वयं को एक्शन के लिए बहुत ज्यादा तैयार मानती हूं। एक्शन करने से पहले उसकी ट्रेनिंग लेनी पड़ती है ताकि आप चोटिल न हों, लेकिन मुझे तो चोट लग चुकी है। मैंने वेब सीरीज 'तस्करी' में पहली बार एक्शन किया था, वहां पहली बार एक्शन करते समय मुझे एक स्टंटमैन को मुक्का मारना था।"

यह भी पढ़ें- खुद के बारे में क्यों गूगल नहीं करती Taskaree एक्ट्रेस Amruta Khanvikar? कहा- 'मोटी चमड़ी रखनी...'

amrutakhanvilkar_1765560243_3786116196663955891_269293502

अमृता खानविलकर ने आगे कहा, "'तस्करी' में एक्शन करते समय मुझे और उस स्टंटमैन दोनों को चोट लगी थी। इसलिए अब मुझे पता चल गया है कि अगर एक्शन करते हुए चोट लगती है, तो वह कितनी जोर की लगती है। ऐसे में अब तो मैं एक्शन की दुनिया में स्वयं को और ज्यादा आजमाने के लिए तैयार हूं। किसी महिला कलाकार के लिए कैमरे के सामने एक्शन करना एक अलग ही अनुभव होता है। जब कोई निर्देशक एक्शन के लिए आप पर भरोसा जताता है और आपको चुनता है, तो इससे आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।"

amrutakhanvilkar_1764869919_3780325337221717547_269293502

नीरज पांडे देते हैं महिलाओं को मौका

अमृता आगे कहती हैं, "फिल्मकार नीरज पांडे सर तो अपने प्रोजेक्ट्स में अभिनेत्रियों को हमेशा से ही कमाल के एक्शन सीन देते आए हैं। फिल्म 'नाम शबाना' और 'बेबी' में अगर आप अभिनेत्री तापसी पन्नू के एक्शन को देखें, तो पता चलेगा कि वह अपनी अभिनेत्रियों को बंदिशें तोड़ने और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं तो स्वयं को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके निर्देशन में एक्शन करने का मौका मिला।"

यह भी पढ़ें- 3 महीने से OTT पर ट्रेंड कर रही धांसू क्राइम थ्रिलर, 7 एपिसोड की सीरीज को मिली है टॉप रेटिंग