Amitabh Bachchan का वो 'ब्लॉकबस्टर' गाना निकला विदेशी नकल! अफ्रीकी सिंगर की धुन चुराकर बना 'कल्ट सॉन्ग'?
अमिताभ बच्चन के करियर में फिल्मों के साथ-साथ उनके हिट गानों का भी खूब योगदान रहा। आज हम आपको बिग बी के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जो असल में एक अ ...और पढ़ें

अमिताभ का ये हिट गाना था विदेशी धुन से कॉपी!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन के करियर में कई ब्लॉकबस्टर गाने रहे हैं। फिल्मों में महानायक की इमेज जितनी एंग्री यंगमैन वाली रही है, तो वहीं उनके गाने भी उतने ही अलग स्टाइल के रहे हैं।
कभी वो अपने गानों में 'सिलसिला' वाला रोमांस करते दिखे तो कभी उन्होंने लंबू-टिंगू बनकर खूब लोगों को हंसाया भी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के करियर का एक ब्लॉकबस्टर असल में एक अंग्रेजी गाने से बना था।
हॉलीवुड से आया अमिताभ का वो गाना
जी हां, अमिताभ बच्चन के जिस हिट गाने का जिक्र हम यहां कर रहे हैं वो गाना है साल 1991 में आई फिल्म 'हम' (Hum) का और इस गाने का नाम है 'जुम्मा-चुम्मा' (Jumma Chumma)।
ये गाना जब आया तो ब्लॉकबस्टर हुआ था। इस गाने में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और किमी काटकर (Kimi Katkar) का डांस और उनकी जोड़ी को देख लोगों ने सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजाईं थीं।
यह भी पढ़ें- 20 साल पहले आया KK का वो जादूई गाना निकला जर्मनी धुन से कॉपी! कल्ट सॉन्ग से Emraan Hashmi बने थे सुपरस्टार

लेकिन असल में ये गाना एक अफ्रीकी सिंगर की धुन से कॉपी था। इस गाने की धुन अफ्रीकी सिंगर मोयरे कांटे (Mory Kanté) के 1987 के हिट गाने 'tama' से हूबहू मिलती-जुलती है। कहा जाता है कि गाने के मेकर्स ने ये गाना यहीं से कॉपी किया था।
किसी दूसरी फिल्म से 'हम' में आया ये गाना
हालांकि इस गाने के फिल्म हम में आने की कहानी थोड़ी अलग है। दरअसल कहा जाता है कि, साल 1988 में रमेश सिप्पी 'राम की सीता, श्याम की गीता' नाम की एक फिल्म बना रहे थे। हालांकि ये फिल्म नहीं बन पाई और इसी फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में होने वाले थे।
खबरें और भी
इसी मूवी के लिए संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने जुम्मा-चुम्मा गाना अफ्रीकी सिंगर मोरी कांट की धुन से इंस्पायर्ड होकर बनाया था, लेकिन फिल्म नहीं बनी तो गाना भी ठंडे बस्ते में गया। आखिर में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इस गाने को फिल्म हम में ले लिया और अमिताभ पर ही ये गाना फिल्माया गया। गाना हिट रहा लेकिन इससे रमेश सिप्पा काफी नाराज हुए थे।
हर पार्टी में आज भी बजता है ये गाना
अब हम का ये आइकोनिक गाना (Jumma Chumma De De) कहा तो कॉपी जाता है लेकिन कभी इस पर खुलकर बात नहीं हुई। जुम्मा-चुम्मा गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने तैयार किया था। वहीं गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे।
वहीं गाने को सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) और कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने इसे अपनी आवाज दी थी। इस गाने की पॉपुलैरिटी आप इसी से समझ लीजिए कि ये गाना आज भी हर पार्टी में बजता है। वहीं फिल्म हम की बात करें तो ये फिल्म हिट रही थी।
फिल्म में अमिताभ-किमी काटकर के अलवा गोविंदा, रजनीकांत, दीपा साही, शिल्पा शिरोडकर, अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा और कादर खान समेत कई स्टार्स नजर आए थे और फिल्म खूब हिट रही थी।
यह भी पढ़ें- 33 साल पहले बेवफाई का 'नेशनल एंथम' बना Nitin Mukesh का वो गाना, आशिकों के दिलों को छलनी कर गया था कल्ट सॉन्ग!