Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan Video: अमिताभ बच्चन के घर के बाहर लगा फैंस का जलसा, बिग बी ने भी दिल खोलकर किया स्वागत

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 09:35 AM (IST)

    Amitabh Bachchan Video अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बिग बी के बंगले जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़ नजर आ रही ह ...और पढ़ें

    Amitabh Bachchan Meet Fans Outside His Bungalow Jalsa
    Amitabh Bachchan Meet Fans Outside His Bungalow Jalsa

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो लगभग हर एज ग्रुप के बीच पॉपुलैरिटी रखते हैं। दीवार से लेकर ब्रह्मास्त्र तक, बिग बी ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो उन्हें हर दौर में हिट एक्टर बनाता है।

    अमिताभ बच्चन भी अपने फैंस का ख्याल रखना नहीं भूलते हैं। बिग बी पिछले काफी सालों से अपने चाहने वालों के साथ एक परंपरा निभाते आए हैं। अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। फैंस भी बिग बी के घर के बाहर घंटों उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं।

    बिग बी के लिए फैंस का जलसा

    अब जलसा का 4 जून का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिग बी, जलसा के बाहर फैंस के बीच नजर आ रहे हैं और हाथ हिलाकर बेहद खुशी के साथ फैंस से मिल रहे हैं। वहीं, फैंस अमिताभ की झलक अपने फोन में कैद करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए।

    ट्रैक सूट में नजर आए बिग बी

    अमिताभ बच्चन फैंस के साथ अपनी इस मुलाकात में व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए, जिसके ऊपर उन्होंने रेड और ब्लू कलर का ट्रैक सूट कैरी किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    बिग बी की आने वाली फिल्म

    अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी हैं। प्रोजेक्ट की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। वहीं, आखिरी बार बिग बी, सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे।

    खबरें और भी

    केबीसी की कुर्सी फिर संभालेंगे बिग बी

    अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति भी शुरू होने वाला है। कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स ने सीजन 15 के लिए हाल ही में अपडेट शेयर की थी। शो के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ ही दिनों में केबीसी टीवी पर दस्तक भी दे देगा।