विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan: मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो..., शादी से पहले अमिताभ ने जया के सामने रखी थी ये शर्त

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 01 Jun 2023 07:23 PM (IST)

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Wedding Anniversary बॉलीवुड कपल जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी का किस्सा बेहद दिलचस्प ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Wedding Anniversary, Instagram
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Wedding Anniversary, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Wedding Anniversary: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। पहली नजर के प्यार के साथ शुरू हुई इनकी कहानी ने कई उतार-चढ़ाव देखें। जीवन में आई हर बाधा का जया और अमिताभ ने मिलकर सामना किया और आज तक एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

बॉलीवुड के पावर कपल जया बच्चन और अमिताभ बच्चन 3 जून को शादी की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं। 1973 में हुई दोनों की चट मंगनी पट ब्याह ने खूब चर्चा बटोरी थी, लेकिन क्या आप जानते है कि शादी के पहले अमिताभ बच्चन ने जया के सामने एक शर्त रखी थी।

बिग बी ने रखी शर्त

जया बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों 1973 के अक्टूबर महीने में शादी करने का प्लान कर रहे थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को जून में ही शादी करनी पड़ी। इस बीच बिग बी ने अपनी होने वाली दुल्हन के सामने काम को लेकर एक शर्त रख दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

जया के काम करने से जुड़ी है शर्त

जया बच्चन ने बताया कि उन्होंने और बिग बी ने अक्टूबर में शादी करने का सोचा था, क्योंकि तब तक एक्ट्रेस अपने काम से फुर्सत पाने वाली थीं। इस बीत अमिताभ बच्चन ने जया से कहा, "मुझे ऐसी पत्नी नहीं चाहिए, जो 9 से 5 की ड्यूटी करती हो। तुम काम कर सकती हो, लेकिन रोज नहीं कर सकती हो। तुम्हें अपना काम और प्रोजेक्ट सही लोगों के साथ चुनना होगा।"

अमिताभ और जया की चट मंगनी पट ब्याह

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी के किस्से की बात करें तो दोनों ने चट मंगनी और पट ब्याह हरिवंश राय बच्चन की एक शर्त की वजह से किया था। दरअसल, जंजीर फिल्म की सफलता के बाद दोनों सेलिब्रेशन के लिए लंदन जाना चाहते थे, लेकिन हरिवंश राय बच्चन ने कहते हुए मना कर दिया था कि बिना शादी किए जया और अमिताभ अकेले लंदन नहीं जा सकते। इसके बाद बिग बी और जया ने अक्टूबर में होने वाली शादी को जून में बेहद सादगी के साथ कर लिया।