विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

71 की उम्र में भी धमाल मचा रहे हैं पापा-अभिषेक बच्चन

By Edited By:
Updated: Fri, 18 Apr 2014 12:08 PM (IST)

अभिनेता अमिताभ बच्चन को यूं ही सदी का महानायक नहीं कहा जाता। अपनी नई फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' में उन्होंने दिखा दिया है कि 71 की उम्र में भी सब पर भार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन को यूं ही सदी का महानायक नहीं कहा जाता। अपनी नई फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' में उन्होंने दिखा दिया है कि 71 की उम्र में भी सब पर भारी हैं। बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनके पिता 71 साल के होकर भी कमाल के हैं।

भारतीय राजनीति पर व्यंग्य करती इस फिल्म ने रिलीज के बाद चार दिनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को आलोचकों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पिता की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हैं। फिल्म निर्माता सुजॉय घोष ने भी इस तरह की एक टीशर्ट की मांग की है।

पढ़ें: दादा बनने वाले हैं बिग बी

पढ़ें: इस हीरोइन के साथ रोमांस करने की अमिताभ की इच्छा अधूरी ही रह गई