खुद को 'बिहार का ब्रैड पिट' कहने वाले Ravi Kishan का सेंसरशिप पर बड़ा बयान, 'सतलुज' विवाद पर कही यह बात
रवि किशन ने फिल्मों में सेंसरशिप को जरूरी बताया, खासकर 'मिर्जापुर: द मूवी' के लिए, समाज के प्रति जवाबदेही पर जोर दिया। उन्होंने 'सतलुज' फिल्म विवाद पर ...और पढ़ें
-1784906230749_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सतलुज विवाद के बीच, रवि किशन (Ravi Kishan) ने फिल्मों में सेंसरशिप को लेकर अपनी बात रखी है। इस पर बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) की रिलीज से पहले सेंसरशिप जरूरी है क्योंकि हमें समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए क्योंकि इसका असर युवाओं पर पड़ता है।
रवि ने खुद को बताया बिहार का ब्रैड पिट
एक्टर-नेता रवि किशन का फिल्मी करियर तीन दशक लंबा रहा है। रवि बताते हैं कि उन्हें नेशनल क्रश और बिहार का ब्रैड पिट कहा जाता है। हाल ही में रवि से दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' से जुड़ी सेंसरशिप की दिक्कतों के बारे में पूछा गया। इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला था और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के दो दिन बाद ही इसे हटा दिया गया था। रवि खुद को 'सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया' मानते हैं। जब रवि से पूछा गया कि अगर CBFC उनके किसी प्रोजेक्ट में बहुत ज्यादा सेंसरशिप लगाती तो उन्हें कैसा लगता।
-1784906470723.jpg)
सतलुज के बारे में जवाब देते हुए रवि ने कहा कि जरूर कोई संवेदनशीलता का मुद्दा रहा होगा। उन्होंने इस मामले से खुद को अलग रखते हुए कहा, "मुझे इसके बारे में जरा भी जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि फिल्म आई और हटा दी गई। सच कहूं तो, मुझे इसकी डिटेल नहीं पता।"
एक्टर की आने वाली फिल्में
रवि किशन ने कहा कि एक एक्टर को फिल्म बनाते समय इन सभी बातों का ख्याल रखना चाहिए कि एंटरटेनिंग फिल्म बनाने के चक्कर में कहीं वो अनजाने में किसी समुदाय को ठेस न पहुंचाएं। रवि किशन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द मिर्जापुर: द मूवी में नजर आएंगे। ये अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज है जिसे अब फिल्म में तब्दील किया जा रहा है। मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।