विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्रलय' तो आएगा, Ranveer नहीं डूबने देंगे 300 करोड़; DON 3 विवाद के बीच शुरू करेंगे बिग बजट फिल्म की शूटिंग!

Published: Fri, 29 May 2026 05:46 PM (IST)

रणवीर सिंह डॉन 3 को लेकर लगातार विवादों में घिरे हुए हैं FWICE  के निर्देश के बीच अब एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

रणवीर सिंह अगली मूवी की शूटिंग करेंगे शुरू/ फोटो- Instagram

रणवीर सिंह अगली मूवी की शूटिंग करेंगे शुरू/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) एक्टर रणवीर सिंह 'डॉन '3 के विवाद के बाद सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बन चुके हैं। फरहान अख्तर की सफल फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन 3' ( Don 3) छोड़ने के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE ने 'नॉन कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव' जारी किया था, जिसमें यह कहा गया था कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता है, तब तक फेडरेशन से जुड़े वर्कर्स एक्टर की मूवी के लिए काम नहीं करेंगे।

फेडरेशन की तरफ से आए इस निर्देश ने कई मेकर्स की नींद उड़ा दी थी। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि इस बैन से रणवीर सिंह की 'प्रलय' पर असर पड़ सकता है, लेकिन अब जो हम आपको बता रहे हैं, उसके बाद फैंस राहत की सांस ले सकते हैं।

कब तक शुरू होगी 'प्रलय' की शूटिंग?

'धुरंधर 2' के बाद 'प्रलय' को रणवीर सिंह की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि मेकर्स अगस्त में फिल्म की शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब एनडीटीवी की रिपोर्ट्स की मानें तो, फिलहाल रणवीर सिंह की 'प्रलय' अपने प्री-प्रोडक्शन वर्क में है और उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स के चुने हुए महीने अगस्त में जॉम्बी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

इंडस्ट्री के इनसाइडर्स ने इस बात को भी प्वाइंट आउट किया कि 'नॉन कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव' प्री-प्रोडक्शन के काम को नहीं रोक सकता है, जिसमें फिल्म की स्केलिंग को समझने के लिए, स्क्रिप्टिंग, डिजाइन प्लानिंग, VFX की तैयारी और लोकेशन खोजने जैसी चीजें शामिल है। फिलहाल मेकर्स ने जिस हिसाब से प्लानिंग की थी, मूवी को फ्लोर पर लाने से पहले तैयारियां  उनके मुताबिक चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- Don 3 के विवाद में Salman Khan की एंट्री, फरहान और रणवीर के बीच भाईजान करेंगे सुलह की कोशिश?

ranveersingh_1763641809_3770023201351701197_1506896522

300 करोड़ के बजट में बन रही है 'प्रलय'?

रिपोर्ट्स की मानें तो यह रणवीर के करियर का कोई साधारण प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह एक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर है, जो बॉलीवुड में बहुत ही कम देखने को मिला है। इस मूवी से डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

ranveersingh_1764083165_3773725569763305970_1506896522

इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि मूवी का बजट 300 करोड़ के आसपास है और फिल्म में इंटरनेशनल टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स ज्वाइन कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का फिजिक और लुक पूरी तरह से अलग और दमदार होगा।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के विवाद के बीच वायरल हुआ Don 3 का पुराना वीडियो, यूजर्स बोले- 'धुरंधर 2 के बाद यह छोटा भीम...'