'500 करोड़ से कम नहीं...', बॉक्स ऑफिस पर 'तारा सिंह' का चलेगा ढाई किलो का हाथ, Gadar 3 पर 'सकीना' ने लगाई मुहर
गदर 2 की सफलता के बाद अब गदर 3 (Gadar 3) से सनी देओल और अमीषा पटेल धमाल मचाने जा रही हैं। फिल्म पर मुहर लग गई है। ...और पढ़ें

गदर 3 पर अमीषा पटेल ने लगाई मुहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिर से बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी लौट रही है। गदर और गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच आखिरकार गदर 3 (Gadar 3) पर भी बड़ा अपडेट आ गया है।
लंबे समय से गदर 3 को लेकर चर्चा हो रही थी। सीक्वल के दौर सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। गदर 2 दो दशक के बाद सिनेमाघरों में आई थी और फिर भी क्रेज पुराने जैसा था।
लौट रहे तारा सिंह और सकीना
गदर 2 की सफलता के बाद दर्शक गदर 3 का इंतजार कर रहे थे जो अब आखिरकार पूरा होने वाला है। जी हां, गदर 3 पर मुहर लगा दी गई है और यह काम किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म की सकीना उर्फ अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने किया है।
गदर 3 पर अमीषा पटेल ने लगाई मुहर
अमीषा पटेल ने एक एक्स पोस्ट के जरिए गदर 3 पर मुहर लगाई है और दावा किया है कि यह फिल्म मिनिमम 500 करोड़ तो कमाएगी ही कमाएगी। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा-
खबरें और भी
गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी तो ऑडियंस के प्यार और भगवान की दुआओं से थिएटर्स में हंगामा मच जाएगा। गदर 3 जैसे ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये तो मिनिमम कलेक्शन होने वाला है। इस बार स्केल बड़ा होगा और स्क्रिप्ट पहले से ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। तैयार हो जाइए।
GADAR 3 will come fr sure and JAB aayegi . Theatre mein hungama mach Jayega . With audiences love and gods blessings .. 500 cr is just the minimum nos at the box office for a brand like GADAR 👌👌🙏🏻❤️and this time the scale and script willl be even bigger and dhamakedar . Be…
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
गदर 3 को लेकर अमीषा पचेल के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पा रहे हैं। अब देखते हैं कि मेकर्स फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब करते हैं। फिल्म के दोनों पार्ट अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें- 'पैसे के लिए काम नहीं...' बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक
गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 से सनी देओल और अमीषा पटेल ने सालों बाद कमबैक किया था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525.45 करोड़ और दुनियाभर में 691.08 करोड़ रुपये कमाए थे।