Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra के निधन के समय क्यों पैपराजी  पर गुस्सा हुए थे Sunny Deol? बॉबी देओल ने बयां किया वो दर्द

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 05:46 PM (IST)

    बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के निधन के समय जब सनी देओल पैपराजी पर गुस्सा हुए थे, उस मामले में बड़े भाई का साथ देते हुए उन्हें डिफेंड किया है। ...और पढ़ें

    बॉबी देओल ने किया सनी देओल को डिफेंड/ फोटो- Instagram

    बॉबी देओल ने किया सनी देओल को डिफेंड/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल ने पैपराजी को लगाई थी फटकार

    2. बड़े भाई सनी देओल के एक्शन पर बोले बॉबी देओल

    3. बॉबी देओल ने कहा- आजकल कोई दर्द नहीं समझता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल अपने बड़े भैया सनी देओल के दिल के कितने करीब हैं, यह बात किसी से नहीं छुपी है। धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल ने खुद पिता के रूप में अपने छोटे भाई को नहीं, बल्कि सभी को संभाला था।

    हालांकि, जब धर्मेंद्र का बीते साल निधन हुआ, तो उस दौरान बाहर खड़े पैपराजी को देख सनी देओल खुद को नहीं रोक सके और उनकी क्लास लगा दी। अब हाल ही में बॉबी देओल ने सनी देओल के गुस्से और पैपराजी के प्रति उनके कड़े रुख के बारे में बात करते हुए अभिनेता को डिफेंड किया है।

    आजकल लोग दर्द नहीं देखते हैं- बॉबी देओल

    जूम से बातचीत करते हुए 'ऐल्फा' एक्टर बॉबी देओल ने कहा, "मैं इस चीज में बहुत ज्यादा घुसना नहीं चाहता, क्योंकि ये सिर्फ मेरे परिवार के साथ नहीं हुआ है, बल्कि बाहर कई और लोगों के साथ यह हो रहा है, क्योंकि मेरा हम एक फेमस परिवार हैं, इसलिए लोग छोटी-छोटी चीजें नोटिस करते है, लेकिन अगर आप शहर में कही भी जाओगे, तो देखोगे कि जब भी कुछ गलत होता है, तो लोग सिर्फ उसका वीडियो लेकर इँस्टाग्राम पर डाल देते हैं।"

    बॉबी ने आगे कहा, "वह दूसरे का परिवार किस दर्द से गुजर रहा है, यह देखते तक नहीं हैं। लोगों को यह एहसास होना बहुत जरूरी है कि सामने वाला कितने दर्द में है। जिस दिन वह समझ लेंगे, उस दिन वह ऐसे मौके पर रील्स बनाना छोड़ देंगे।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'रंगा बिल्ला' के कारण Dharmendra ने Bobby Deol को किया था नजरबंद, सीरीज Rakh में दिखी अपराधियों की कहानी 

    bobby deol 111

    मैं उनकी एनर्जी को फील कर सकता हूं- बॉबी देओल

    सनी देओल को डिफेंड करने के अलावा बॉबी देओल ने यह भी बताया कि एक बच्चा अपने माता-पिता को खोने का दुःख सहन के लिए कभी भी तैयार नहीं होता। उन्होंने कहा, "जिंदगी ऐसी ही है, चीजें होती रहती हैं और आप इन चीजों के लिए खुद को बिल्कुल भी तैयार नहीं कर सकते। ये बहुत मुश्किल था, लेकिन मैं बहुत पॉजिटिव हूं और उनकी एनर्जी को महसूस कर सकता हूं। अपने माता-पिता को खोना किसी के लिए भी मुश्किल है।

    _ (70)

    आपको बता दें कि अपने 90वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले ही धर्मेन्द्र का निधन हो गया था। 24 नवंबर 2025 में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। कई मौके पर बॉबी देओल और सनी देओल पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए दिखाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दिल से लेकर हड्डियां...', Shah Rukh के सेंस ऑफ हयूमर ने जीता दिल, खास अंदाज में की आलिया की Alpha की तारीफ