विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun ने पुष्पा 2: द रुल के लुक से सभी को किया दंग, साड़ी पहने आए नजर, 25 लाख से ज्यादा मिले लाइक्स

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 07 Apr 2023 08:41 PM (IST)

Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रुल से अब उनका नया लुक ...और पढ़ें

Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look, Allu Arjun Look, Pushpa 2 The Rule teaser
Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look, Allu Arjun Look, Pushpa 2 The Rule teaser

नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look: पुष्पा 2 द रुल का जहां एक और टीजर जारी किया गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी रिलीज किया गया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुष्पा 2 इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, फिल्म का टीजर जारी किया गया था। इसमें लिखा गया है, 'पुष्पा कहां है?'

अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी किया गया है

अब से कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी किया गया है। यह काफी अलग है। वहीं, टीजर को काफी पसंद किया गया। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी है। अब अल्लू अर्जुन का कलरफुल पोस्टर जारी किया गया है। इसमें वह पहचान में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी है। उन्होंने चूड़ियां पहन रखी है। उन्होंने एक हाथ में बंदूक भी ले रखी है।

अल्लू अर्जुन ने नथ पहन रखी है, उन्होंने झुमके भी पहन रखे हैं

अल्लू अर्जुन ने नथ पहन रखी है। उन्होंने झुमके पहन रखे हैं। इसके अलावा वह पोज देते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन के इस लुक को बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रही है। वहीं, उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि क्या यह वाकई में सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर ऑनलाइन शेयर किया गया था

अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर हाल ही में ऑनलाइन शेयर किया गया था। इसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। पोस्टर को देखकर समझ में आता है कि यह स्थानीय फेस्टिवल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उन्होंने मेकअप कर रखा है जो कि किसी स्थानीय फेस्टिवल का आर्टवर्क लगता है। उनके गले में कई तरह की माला भी नजर आ रही हैं।

अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन है

अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन है। वह 41 वर्ष के हो जाएंगे। वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित है। इस फिल्म के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था।