Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    42 नियमों की 'अग्निपरीक्षा' पास करने के बाद ही मिलते हैं Allu Arjun? एक्टर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:06 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन साउथ ही नहीं, बल्कि पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। हालांकि, अब एक वीडियो तेजी से वायर ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन की टीम ने 42 रूल्स का बताया सच/ फोटो- Instagram

    अल्लू अर्जुन की टीम ने 42 रूल्स का बताया सच/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) एक्टर अल्लू अर्जुन की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस तरसते हैं। हालांकि, अब अल्लू अर्जुन को लेकर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा  था, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए थे।

    एक महिला ने साउथ सुपरस्टार्स और खासकर अल्लू अर्जुन से जुड़ा एक इंसिडेंट शेयर करते हुए बताया कि 'पुष्पा-2' एक्टर से मिलने से पहले उन्हें एक नोट मिलता है, जिस पर 42 रूल्स लिखे होते हैं। इस पर अल्लू अर्जुन की टीम ने रिएक्ट करते हुए जवाब दिया है। 

    अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले मिलता है लंबा-चौड़ा नोट? 

    पैन इंडिया स्टार बन चुके अल्लू अर्जुन को लेकर एक महिला ने पॉडकास्ट में ये दावा किया था कि सुपरस्टार से मिलने से पहले 42 रूल्स बनाए गए हैं। ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी कावेरी बरुआ ने एक्टर और उनकी टीम को लेकर ये दावा किया था कि एक्टर से मिलने के कुछ प्रोटोकॉल हैं। 

    यह भी पढ़ें- 1200 करोड़ कमाने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ने जापान में मचाया तहलका, सिर्फ दो हफ्तों में टॉप 10 में बनाई जगह

    कावेरी का बयान था, "हैदराबाद के मेगास्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ा मेरा एक दिलचस्प इंसिडेंट है। साउथ के स्टार्स एक बड़ी टीम के साथ रहते हैं। उनसे मिलने से पहले, हमें एक '42 डूज और डोंट्स' (42 Dos and Don'ts) का नोट दिया गया था। उनके मैनेजर के मैनेजर के मैनेजर होते हैं। वह बहुत ही स्ट्रिक्ट थे, जैसे उनकी आंखों में मत देखना, उनसे हाथ मत मिलाना।" इस वीडियो को अभिषेक नाम के एक फैन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

    खबरें और भी

    वायरल वीडियो देखकर दो हिस्सों में बंटे फैंस

    कावेरी बरुआ के ऐसा खुलासा करने के बाद जैसे ही इंटरव्यूअर ने ये पूछा कि, उनकी आंखों में क्यों नहीं देख सकते हैं? तो कावेरी ने रिस्पांस करते हुए कहा, "मेरे को क्या पता? यह रूल है।" इंटरव्यूअर ने उनसे पूछा और क्या-क्या रूल्स हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "और नहीं बताऊंगी मैं।"

    pushpa 2

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह अल्लू अर्जुन के नहीं, बल्कि उनकी पत्नी के बनाए रूल्स हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कुछ भी, मेरे पिता जब विशाखापत्तनम में 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रहे थे, तो वह अल्लू अर्जुन से मिले थे। उनके साथ कोई बाउंसर और मैनेजर्स नहीं थे। आप सभी चीजें झूठ बोल रही हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अल्लू अर्जुन वहां का मोस्ट ओवररेटेड एक्टर है। वह बहुत ही घमंडी है।"

    अल्लू अर्जुन की टीम ने लगाई महिला को फटकार

    इस पूरे मामले को लेकर हाल ही मे ंअल्लू अर्जुन की टीम ने महिला को फटकार लगाई है और इसके साथ ही एक ऑफिशियल स्टेटमेंज भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट के मुताबिक, महिला ने जो दावे उस पॉडकास्ट में पुष्पा स्टार को लेकर किए वो सरासर गलत हैं। इसके साथ ही अल्लू की टीम ने साफ किया है कि उस महिला के खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया जाएगा। 

     

    फिलहाल इस पूरे मामले पर अब अल्लू की टीम का रिएक्शन आ गया है और साथ ही ये साफ कर दिया है कि महिला की इन मनगढ़ंत कहानियों के चलते उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अल्लू की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को एटली बना रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun से मिलकर बेहद इमोशनल हो गई जापानी फैन, सिसक -सिसक कर लगी रोने