Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, महिला की मौत से जुड़ा था मामला

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 05:49 PM (IST)

    पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को पु ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत (Photo Credit- PTI, Instagram)
    अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत (Photo Credit- PTI, Instagram)

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट ने दी राहत
    2. अभिनेता को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है
    3. 35 वर्षीय महिला की मौत से जुड़ा है पूरा मामला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाई कोर्ट ने राहत दे दी है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद पुष्पा 2 एक्टर ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है।

    अल्लू अर्जुन को मिली तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत

    पीटीआई की खबर के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने निचली अदालत के फैसले के बाद हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत (Allu Arjun Gets Bail) दे दी है। बता दें कि एक्टर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 108, 118 (1) के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें राहत की खबर दी है। 

    अभिनेता अल्लू अर्जुन को महिला की मौत से जुड़े मामले में चार सप्ताह के लिए जमानत दी गई है। हाई कोर्ट की ओर से उन्हें 50 हजार का निजी बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जांच में सहयोग करने का आदेश भी दिया है। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 एक्टर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचें थे ससुर, इंस्पेक्टर से की गुजारिश

    पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी भगदड़

    संध्या थिएटर में फिल्म की प्रीमियर के दौरान 35 वर्षीय रेवती अपने पति और 13 साल के बच्चे के साथ गई थी। अल्लू अर्जुन को देखकर फैंस के बीच भगदड़ मच गई। वहीं, भीड़ के कारण रेवती का निधन हो गया और उनके बच्चे का इलाज अस्पातल मे चल रहा है। इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'मेरे बेडरूम में घुस आई पुलिस...' वायरल हो रहा Allu Arjun की गिरफ्तारी का वीडियो, साथ में दिखीं पत्नी