विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया ने कहा, 'मुझे बेवकूफ कहलाना पसंद है'

By Edited By:
Updated: Thu, 15 May 2014 08:02 AM (IST)

अपने सामान्य ज्ञान के लिए सोशल मीडिया का निशाना बनीं अभिनेत्री आलिया भंट्ट इन चीजों से परेशान नहीं हैं,बल्कि वास्तव में खुश हैं। आलिया ने साफ कहा कि, वे खुद को बेवकूफ कहलाना पसंद करेंगी। हालांकि आलिया की उनकी फिल्मों 'हाइवे' और 'टू स्टेट्स' में खूब वाहवाही हुई है।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने सामान्य ज्ञान के लिए सोशल मीडिया का निशाना बनीं अभिनेत्री आलिया भंट्ट इन चीजों से परेशान नहीं हैं, बल्कि वास्तव में खुश हैं। आलिया ने साफ कहा कि, वे खुद को बेवकूफ कहलाना पसंद करेंगी। हालांकि आलिया की उनकी फिल्मों 'हाइवे' और 'टू स्टेट्स' में खूब वाहवाही हुई है।

दरअसल, पिछले दिनों आलिया की जीके को लेकर काफी मजाक उड़ रहा था। आलिया पर मजाक उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण' में एक सवाल का गलत जवाब दिया। उन्होंने मोदी का पूरा नाम अबकी बार कहा। 21 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि, 'मुझे इससे कोई परेशानी नहीं हुई। मुझे अपने पर हंसी आती है। मुझे जोक पसंद है।'

करण के इस शो में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे। उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया था जिसका आलिया और वरुण ने गलत उत्तर दिया था।

पढ़ें : ट्विटर पर बना आलिया का मजाक

पढ़ें : आलिया से जुड़ी खबरें