विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरेंट्स बनने के बाद कपूर खानदान के साथ पार्टी करते नजर आए आलिया-रणबीर, करिश्मा कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Wed, 18 Jan 2023 03:44 PM (IST)

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor मंगलवार रात कपूर फैमिली ने एक पार्टी की। इस दौरान सभी ने भरपूर मस्ती की। इस पार्टी में आलिया भट्ट रेड कलर की ड्रेस में नजर आई तो वहीं करीना कपूर का ब्लैक अवतार देखने को मिला।

alia bhatt, Ranbir Kapoor, saif ali khan, Kareena Kapoor Khan, Photo Credit karisma kapoor Instagram
alia bhatt, Ranbir Kapoor, saif ali khan, Kareena Kapoor Khan, Photo Credit karisma kapoor Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कपूर फैमिली का हर कोई दीवाना है। इस फैमिली के हर जनरेशन ने इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। इस परिवार में अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी शामिल हो चुकी है।

हाल ही में इस कपूर फैमिली ने एक पार्टी की जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर से लेकर करीना कपूर और नीतू कपूर ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हुई है। इस दौरान सभी ने भरपूर मस्ती की। इस पार्टी में आलिया भट्ट रेड कलर की ड्रेस में नजर आई तो वहीं करीना कपूर का ब्लैक अवतार देखने को मिला।

कपूर खानदान की शानदार पार्टी

मंगलवार की रात कपूर फैमिली का गेट-टुगेदर हुआ। इस दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी फैमिली गेट टुगेदर में शामिल हुए। पहली तस्वीर में आलिया, करिश्मा, करीना, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, समायरा और अन्य सहित कपूर मेंबर नजरआ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में रणबीर, सैफ, आदर जैन और अन्य सहित पूरे कपूर खानदान एक साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- "फैम जैम ऑलवेज द बेस्ट #फैमिली लव। इस पोस्ट पर आलिया ने कमेंट किया, "हाउ क्यूट या।" नव्या, नीतू, सबा अली खान और आदर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। 

राहा कपूर की हुई फैमिली से मुलाकात

कयास लगाए जा रहे है कि इस पार्टी के दौरान रणबीर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर को सभी फैमिली मेबर्स से भी मिलवाया है। बता दें नवंबर में आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। जो अब पूरे 2 महीने की हो चुकी है। 

फैंस को इंतजार है राहा की एक झलक का 

आपको बता दें, राहा कपूर का चेहरा अभी तक रणबीर और आलिया ने फैंस को नहीं दिखाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रणबीर और आलिया ने बेटी राहा के लिए नो फोटो पॉलिसी अपनाई है, लेकिन इस कपल ने मीडिया को अपनी बेटी की तस्वीरें दिखाई है। इस कपल ने पैपराजी को राहा की फोटो शेयर करने से मना किया है।

यह भी पढ़ें- Kiara Advani को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर किया गया स्पॉट, फोटो मांगने पर शरमाई

यह भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia के साथ अफेयर की खबरों पर बोले विजय वर्मा, 'लंच डेट' का किया खुलासा