विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Birthday: शादी के बाद आलिया का जन्मदिन है खास, लंदन में पति रणबीर और बेटी राहा संग करेंगी सेलिब्रेट

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Tue, 14 Mar 2023 11:40 PM (IST)

Alia Bhatt First Birthday After Marriage and Motherhood एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन रही हैं। शादी और मां बनने के बाद आलिया अपने इस 30वें जन्मदिन को काफी यादगार बनाने वाली हैं।

Alia Bhatt First Birthday After Marriage, Alia Bhatt Birthday, Alia Bhatt, Raha kapoor, ranbir kapoor
Alia Bhatt First Birthday After Marriage, Alia Bhatt Birthday, Alia Bhatt, Raha kapoor, ranbir kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Birthday Special : बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया का जन्म बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट के घर हुआ था।

बॉलीवुड में 'स्टूडेंट' बनकर आई और आज पूरी इंडस्ट्री में राज कर रही है। ये जन्मदिन एक्ट्रेस के लिए कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। शादी और मां बनने के बाद आलिया अपने इस 30वें जन्मदिन को काफी यादगार बनाने वाली हैं।

पिछले एक साल में कितनी बदली आलिया की जिंदगी

साल 2022 में आलिया भट्ट ने 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर कपूर संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वास्तु हाउस में फेरे लिए थे। तीन दिन तक इस कपल की शादी के फंक्शन चले थे।

शादी के दो महीने बाद एक्ट्रेस के अपने मां बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। शादी के 7 महीने बाद नवंबर में एक्ट्रेस मां बनी उन्होंने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। वहीं, शादी के बाद ये आलिया का पहला बर्थडे है। ऐसे में रणबीर भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

रणबीर देंगे वाइफ को सरप्राइज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर अपनी वाइफ के लिए एक खास केक बनाने का ऑर्डर दिया है, जिस पर राहा की मां (Raha's Mom) लिखा होगा।  फैंस भी आलिया के जन्मदिन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर और राहा संग लंदन में मनाएंगी जन्मदिन

मंगलवार दोपहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। खबरों की माने तो आलिया अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए लंदन के लिए रवाना हुई है। इस दौरान उनकी बेटी राहा, मां सोनी, बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ रवाना हुई है। कहा जा रहा है कि लंदन में ही आलिया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करेंगी और बेहद खास होगा।


यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट (Alia Bhatt)