Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raha Kapoor: वीडियो बना रही थीं Alia Bhatt, पीछे से राहा ने 'मां' कहकर लगाई आवाज

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 04:19 PM (IST)

    राहा कपूर और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था और हाल ही में वो पूरे दो साल की हो गई हैं। अब सोशल ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और राहा कपूर का वीडियो
    आलिया भट्ट और राहा कपूर का वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट की बेटी राहा इंटरनेट पर इस वक्त सबसे प्यारे बच्चों में से एक हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। राह की कोई भी फोटो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।

    वायरल हो रहा राहा का वीडियो

    अब हाल ही में राहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस क्रेजी से हो गए हैं। दरअसल आलिया भट्ट एक वीडियो शूट कर रही थीं जिसमें वो ALT EFF उर्फ ​​​​एएलटी एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल को धन्यवाद देती हैं और खुलासा करती हैं कि उनका प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस, फिल्म फेस्टिवल के साथ कोलैबोरेट कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: बुआ के लिए डॉक्टर बनी Raha Kapoor, रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया भतीजी का क्यूट फोटो

    इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें आलिया आने वाले कार्यक्रम के बारे में बात कर रही हैं। इस बीच राहा पीछे से अचानक मां कहकर चहक उठती हैं जिसे कई सारे लोगों ने नोटिस किया।

    वीडियो शेयर कर आलिया भट्ट ने जताई खुशी

    वीडियो में आलिया कहती हैं, "हेलो सब लोग। मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस एक बार फिर 2024 एडिशन के लिए ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल के साथ साझेदारी कर रहा है। ये त्योहार वाकई खास है। यह उन फिल्मों का उत्सव है जो प्रकृति के लचीलेपन को दिखाती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि अपने ग्रह की रक्षा करना कितना सुंदर है। पूरे भारत में 100 से अधिक स्क्रीनिंग के साथ, Alt EFF हमारे जलवायु, हमारे ग्रह और भविष्य को आकार देने के बारे में कुछ सबसे सम्मोहक कहानियों को एक साथ लाता है। इसलिए चूकिए मत।" 

    आलिया के फैंस ने नोटिस किया कि राहा रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें आवाज थोड़ी दूर से ही सही लेकिन पीछे से आवाज लगाती हैं। राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। क्रिसमस के मौके पर कपूर फैमिली ने बेटी की पहली झलक दिखाई थी। तब से लेकर अब तक राहा लगातार मीडिया में छाई रहती हैं। कुछ सालों तक डेटिंग के बाद रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी। शादी उनके पुश्तैनी घर आरके बांग्लो में हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor की बर्थडे पार्टी में दादी-नानी की मौज! जंगल थीम पर आधारित था सेलिब्रेशन, देखिए इनसाइड तस्वीरें