यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तो इसलिए जनरल नॉलेज बढ़ा रही हैं आलिया भट्ट
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में उड़ा अपना मजाक आलिया भट्ट अभी तक नहीं भूली हैं। यही वजह है कि आलिया भट्ट आजकल

मुंबई। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में उड़ा अपना मजाक आलिया भट्ट अभी तक नहीं भूली हैं। यही वजह है कि आलिया भट्ट आजकल अपनी जनरल नॉलेज बढ़ा रही हैं।
आपको याद दिला दें कि कॉफी विद करण में जब करण जौहर ने आलिया भट्ट से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो उन्होंने प्रणव मुखर्जी बताने की बजाय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम लिया था। इसके बाद आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर भी खूब खिल्ली उड़ी थी।
इसी वाकये के बाद आलिया ने अपनी जीके बढ़ाने की ठान ली। इस काम में उनके पिता महेश भट्ट भी उनकी मदद कर रहे हैं। महेश भट्ट को हर विषय पर अच्छी जानकारी के लिए जाना जाता है।
हाल में जब आलिया कोलकाता गईं तो उनके पिता ने याद दिलाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं उनका पसंदीदा रंग नीला है।
क्लिक करके देखिए, किस तरह ऊप्स मोमेंट की शिकार हुईं आलिया भट्ट

