विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहित सूरी की अगली फिल्‍म में भी होंगे सिद्धार्थ-आलिया!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 07 Apr 2015 11:00 AM (IST)

बॉलीवुड के एक हॉट कपल इन दिनों काफी डिमांड में हैं और वो हैं सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट। तभी तो दोनों को एक साथ कास्‍ट करने के लिए फिल्‍मकारों में होड़ मच गई है। हाल ही में करण जौहर ने अपनी फिल्‍म 'कपूर एंड संस' के लिए उन्‍हें साइन

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के एक हॉट कपल इन दिनों काफी डिमांड में हैं और वो हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। तभी तो दोनों को एक साथ कास्ट करने के लिए फिल्मकारों में होड़ मच गई है। हाल ही में करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए उन्हें साइन किया है और अब खबर है कि मोहित सूरी की अगली फिल्म में भी बॉलीवुड का यह हॉट कपल नजर आएगा।

'सलमान को बचाने के लिए ड्राइवर बोल रहा है झूठ'

जी हां, सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ और आलिया हाल ही में एक फिल्म के सिलसिले में मोहित से मिलने एक साथ पहुंचे थे। आलिया, मोहित की कजिन हैं। इसलिए मामला थोड़ा पारिवारिक भी है। वैसे मोहित की नजर में आलिया सिर्फ एक बड़ी स्टार ही नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा भावुक हीरोइनों में से एक हैं। इसीलिए वह अपनी फिल्म में आलिया को लेना चाहते हैं।

सलमान खान को ये क्या कह गए असद्दुदीन ओवैसी

वैसे सिद्धार्थ और आलिया ने एक साथ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में दोनों एक साथ एड करने की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं और दोनों के कभी एक साथ मूवी डेट पर जाने तो कभी एक साथ पार्टी में नजर आने की चर्चा तो होती ही रहती है।