विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: शादी के बाद आलिया-रणबीर ने ऐसा मनाया पहला क्रिसमस, एक्टर ने यू लुटाया प्यार

By Aditi YadavEdited By:
Updated: Mon, 26 Dec 2022 09:01 AM (IST)

कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने क्रिसमस के खास दिन को बेहद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमे वह पति रणबीर और पूरे कपूर खानदान के साथ नजर आ रही हैं।

Raha kapoor, alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Christmas
Raha kapoor, alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Christmas

 नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Ranbir Kapoor: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas) का जश्न मनाया गया। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी क्रिसमस के जश्न में डूबे नजर आए। बॉलीवुड का फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी इस खास दिन को बेहद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमे वह पति रणबीर और पूरे कपूर खानदान (Kapoor Family) के साथ नजर आ रही हैं।

शादी के बाद रणबीर-आलिया का पहला क्रिसमस

ये क्रिसमस इस कपल के लिए कई मायनों में खास रहा। इस साल दोनों ने शादी की और पेरेंट्स भी बने। आलिया इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, यह साल का सबसे अच्छा वक्त है, दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। मेरे परिवार की तरफ से आपके परिवार को मैरी क्रिसमस। इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट को रेड क्रिसमस स्पेशल हेयर बैंड और खूबसूरत  रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।

बहन संग नजर आईं आलिया भट्ट

इस फोटो में आलिया बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। शनिवार रात आलिया ने क्रिसमस की शुरुआत अपने घर से ही की थी। उनकी बहन शाहीन और मां सोनी ने घर पर ही शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे पूरा भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ।

पूजा भट्ट भी आईं नजर

आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस नीतू ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की खास पोस्ट शेयर की थी, जिसमे रणबीर कपूर से लेकर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, अयान मुखर्जी, और सोनी राजदान सभी नजर आ रहे हैं। पूजा भट्ट का लुक पहले से काफी बदला हुआ नजर आ रहा है।

कुणाल कपूर ने लंच पार्टी की होस्ट

क्रिसमस के खास मौके पर कुणाल कपूर ने लंच पार्टी होस्ट की, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। आलिया भट्ट की इस फोटो में पूरा कपूर खानदान नजर आ रहा है। एक्टर रणधीर कपूर-करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं।  आलिया ने लंच पार्टी में शामिल होने के लिए व्हाइट और रेड प्रिंटेड फ्रॉक पहने हुए नजर आईं थी।

यह भी पढ़ें- Bollywood Christmas 2022: क्रिसमस पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दी शुभकामनाएं, देखें वायरल तस्वीरें

यह भी पढ़ें- Cirkus Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', वीकेंड पर भी रही ठन-ठन गोपाल