विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 बेसहारा बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे ये अभिनेता!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:43 AM (IST)

पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर ने ऐलान किया है कि वो लाहौर में 50 बेसहारा लड़कियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाएंगे। उनका मानना है कि प्रगति के लिए शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर ने ऐलान किया है कि वो लाहौर में 50 बेसहारा लड़कियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाएंगे। उनका मानना है कि प्रगति के लिए शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

अली ने कहा, 'मैं संजन नगर से 50 बेसहारा लड़कियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाऊंगा। प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है।' अभिनेता ने आगे कहा, 'एक-दूसरे से ज्यादा अच्छा काम करके सभी को प्रेरित करते हैं। चलिए उदारता में प्रतिस्पर्धा करते हैं। संजन नगर लाहौर में है। हर कोई योगदान दे सकता है।'

'द संजन नगर पब्लिक एजुकेशन ट्रस्ट' एक एनजीओ है, जो बच्चियों की शिक्षा के लिए काम करता है। अली जफर ने बॉलीवुड में 'तेरे बिन लादेन' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों में किया है। वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किल दिल' में नज़र आए थे।

पढ़ेंः बॉक्स-ऑफिस पर 'किल दिल' की बुरी गत

पढ़ेंः बेटे हरमन को फिर डायरेक्ट करेंगे हैरी बावेजा