विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स के सेट पर कपिल शर्मा की दादी को लगी चोट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 05 Dec 2014 08:25 AM (IST)

अली असगर हाल ही में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अली की गर्दन और कंधे में चोट आई है।

News Article Hero Image

मुंबई। अली असगर हाल ही में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अली की गर्दन और कंधे में चोट आई है।

अली ने कहा, 'मैं और किकू शारदा शूटिंग में आपस में झगड़ रहे थे और सिद्धू जी (नवजोत सिंह सिद्धू) की कुर्सी की तरफ भागते समय मैं गिर गया और मेरी गर्दन में चोट लग गई। मैं पूरी तरह सुन्न रह गया, मैं हिल नहीं पा रहा था। मुझे सेट पर फर्स्ट एड मिला और शाहरुख खान की टीम वहां मौजूद थी इसलिए उन्होंने स्प्रे लगाया और मुझे वहां से ले गए।'

उस वक्त शाहरुख और काजोल सहित फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की पूरी टीम सेट पर शूटिंग कर रही थी।डॉक्टर ने अली को करीब एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट करने की सलाह दी है लेकिन वो अपने प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। अली ने कहा, 'डॉक्टर ने मुझे कहा है कि मुझे आराम करना चाहिए लेकिन मेरे बहुत सारे कमिटमेंट हैं जिन्हें मुझे पूरा करना है। रोज सुबह मैं पेन किलर के इंजेक्शन लेता हूं जो मुझे पूरे दिन मदद करते हैं। मैं इस महीने की 6 तारीख तक व्यस्त रहने वाला हूं। उसके बाद मैं आराम करने की कोशिश करूंगा।'

पढ़ेंः इस खास मौके को कॉमेडी नाइट्स में सेलिब्रेट करेंगे शाहरुख और काजोल!

पढ़ेंः कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान!