विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alaya F के पेट में घूंसे मारता दिखा ये शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

By Aditi YadavEdited By:
Updated: Thu, 08 Sep 2022 02:07 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेटी की बेटी अलाया एफ आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैशन टीप्स के साथ अलाया फिटनेस गोल देती नजर आती हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देख सबके होश उड़ गए।

Alaya F, Workout Video, Photo credit twitter
Alaya F, Workout Video, Photo credit twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Alaya F Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूजा बेटी की बेटी अलाया एफ (Alaya F) आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैशन टीप्स के साथ अलाया फिटनेस गोल देती नजर आती हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे देख सबके होश उड़ गए हैं।

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो में अलाया एफ जीम में नजर आ रही हैं और एक शख्स जो कि शायद उनका ट्रेनर है, वो उनके पेट पर लगातार कई मुक्के मार रहा है। पहले उर्वशी सीधी खड़ी रहती हैं और वह शख्स पंच मारता रहता है, लेकिन आखिर में अलाया से कंट्रोल नहीं होता तो बस कह देती हैं। अलाया की इस ट्रेनिंग को देखकर फैंस चौंक गए हैं और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अलाया ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी अलाया

View this post on Instagram

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

अलाया के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। वह 'यू-टर्न' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'फ्रेडी' में स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी। पहली बार अलाया और कार्तिक की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपनी इस मूवी की शूटिंग पूरी की थी। अलाया की 'फ्रेडी' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। तो वहीं इसे डायरेक्टर शशांक घोष कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

बता दें अलाया ने नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अलाया ने एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस तब्बू की बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में ज्यादा कमाल नहीं किया लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता था।