Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 साल तक खौफ के साये में रहा Akshay Kumar का बेटा, 'भूतनी' के डर से हुआ था बुरा हाल!

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    Akshay Kumar ने बताया, 'जब भी विद्या बालन घर आती थीं, तो वह आरव उनसे मिलने से मना कर देता था और उनसे बात नहीं कर पाता था'। ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा

    अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलासा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bnagla) में नजर आने वाले हैं, जो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिल्ली में एक इवेंट में फिल्म का प्रमोशन करते हुए, अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की और बताया कि यह उनकी पिछली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiya) से किस तरह अलग है।

    भूल भुलैया का बेटे पर पड़ा था असर

    एक बातचीत के दौरान, एक्टर ने 'भूल भुलैया' से जुड़ा एक पर्सनल किस्सा शेयर किया। अक्षय ने बताया कि 2007 में फिल्म रिलीज होने के बाद उनके बेटे आरव पर इसका गहरा असर पड़ा था। एक्टर ने कहा कि आरव विद्या बालन (Vidya Balan) के किरदार से इतना डर गया था कि फिल्म देखने के बाद करीब छह साल तक वह विद्या बालन से डरता रहा।

    akshay kumar (41)

    अक्षय ने कहा, 'मैं अपने बेटे से बात कर रहा था, और उसने मुझे बताया कि जब उसने पहली बार 'भूल भुलैया' देखी, तो वह छह साल तक विद्या बालन से डरता रहा। जब भी वह घर आतीं, तो वह उनसे मिलने से मना कर देता, उनकी आंखों में नहीं देखता था; उसे उनमें 'मंजुलिका' नजर आती थी। उसे विद्या बालन से एक तरह की दिक्कत हो गई थी। मुझे असल में उसे समझाना पड़ा और बताना पड़ा कि वह 'मंजुलिका' नहीं हैं, वह विद्या हैं, और वह एक अच्छी इंसान हैं। लेकिन उसे कभी यकीन नहीं हुआ। छह साल तक, वह उस डर से उबर नहीं पाया'।

    akshay kumar (43)

    'भूल भुलैया' से कैसे अलग है 'भूत बंगला'

    'भूत बंगला' 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' से कैसे अलग है, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'भूत बंगला' एक हॉरर फैंटेसी (Horror Fantacy) है; यह एक डिज्नी फिल्म की तरह है। 'भूल भुलैया' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) थी। जब वह शुरू होती है, तो आप देख सकते हैं कि उस पर किसी का साया है, और बाद में पता चलता है कि यह एक मानसिक समस्या है। 'भूत बंगला' में, हमने समझाया है कि 'वधुसुर' कैसे आया और वह जो कर रहा है, वह क्यों कर रहा है। यह फिल्म बच्चों के लिए भी है'।

    भूत बंगला के बारे में

    भूत बांग्ला 16 अप्रैल को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने आखिरी बार 2010 में खट्टा मीठा में साथ काम किया था। फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत अभिनेता असरानी सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं। केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक प्रभाग, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, भूत बांग्ला का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है।