विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या अक्षय की बेटी दे पाएगी योग गुरु बाबा रामदेव को टक्‍कर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 01:11 PM (IST)

अक्षय कुमार की पत्नी यानी टि्वंकल खन्ना को लिखने के अलावा योगा का भी शौक है। इन दिनों ट्विंकल अपनी बेटी नितारा को भी योगा करना सिखा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार की पत्नी यानी टि्वंकल खन्ना को लिखने के अलावा योगा का भी शौक है। इन दिनों ट्विंकल अपनी बेटी नितारा को भी योगा करना सिखा रही हैं।

जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

टि्वंकल ने योगा के दौरान के एक फोटो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में उनकी बेटी नितारा भी योगा का अभ्यास करती नजर आ रही हैं।

अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए अब पहचानी जाने वाली ट्विंकल ने तस्वीर का बढ़िया कैप्शन दिया है। उन्होंने अपनी बेटी को योग गुरु बाबा रामदेव का 'टफ कॉम्पिटीटर' बताया है।

श्रद्धा कपूर ने पापा शक्ति को रुलाया!

टि्वंकल ने टि्वटर पर लिखा है, 'बाबा रामदेव... आपको लगता है कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि बेबी नितारा यह सीख रही है।'

अक्षय कुमार और टि्वंकल दोनों ही अपनी बेटी नितारा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वे भरपूर कोशिश करते हैं कि नितारा फोटोग्राफर्स की नजर से दूर ही रहे। पिछले दिनों ही नितारा की बालकनी से झांकने वाली कुछ तस्वीरें नेट पर वायरल हुई थीं।

सनी ने पॉर्न फिल्मों की तरह 'एक पहेली लीला' में भी...