सासू मां डिंपल कपाड़िया संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचे Akshay Kumar, देश के लिए मांगी दुआ
अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को अपनी सासू मां डिंपल कपाड़िया संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। ...और पढ़ें
-1775022489596_m.webp)
महाकाल के दरबार में अक्षय (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सुपरस्टार अक्षय कुमार
सासू मां डिंपल कपाड़िया भी संग आईं नजर
इस मूवी में नजर आएंगी अक्षय कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। मौजूदा समय में अक्की का नाम अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच हॉरर कॉमेडी की रिलीज से पहले अक्षय अपनी सासू मां और वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं।
इस मौके के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बताया है कि महाकाल से उन्होंने देश के लिए दुआ मांगी है।
महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जो भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। कई मौके पर वह महाकालेश्वर के दर्शन करते हुए नजर आए हैं। बुधवार 1 अप्रैल को एक बार फिर से अक्की ने उज्जैन नगरी का राजाधिराज बाबा महाकाल के दरबार में शीश झुकाया है। इस दौरान अक्षय के साथ उनकी सासू मां डिंपल कपाड़िया मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के डायरेक्टर ने बॉलीवुड हीरोज पर कसा तंज, बोले- 'एक्टर्स की मनमानी की वजह से मेकर्स...'
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Akshay Kumar, along with his mother-in-law and veteran actor Dimple Kapadia, visited Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain and offered prayers today. pic.twitter.com/Q21mMHWmZy
— ANI (@ANI) April 1, 2026
डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लेटेस्ट वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान जब अक्की से महाकाल आकर इस मामले में प्रार्थना करने को पूछा तो उन्होंने कहा- यहां आकर मैंने अपने देश, परिवार और हर किसी के लिए दुआ मांगी। हमारा देश हमेशा आगे बढ़ता रहे और तरक्की करता रहे।
#WATCH | Ujjain, MP: After the prayers, actor Akshay Kumar says, "It was really good...I prayed for the entire country and my family. I prayed that may our country always excel and progress." https://t.co/xUwoYsIfWl pic.twitter.com/rpZMgroK1E
— ANI (@ANI) April 1, 2026
इस तरह से अक्षय कुमार ने देशप्रेम को लेकर नई मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया पर अक्षय और डिंपल की महाकाल मंदिर की लेटेस्ट फोटो वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों यहां भगवान शिव की पूजा की है, जिसकी झलक आपको इन वीडियोज में आसानी से देखने मिल जाएगी।
भूत बंगला में दिखेंगे अक्षय कुमार
जल्द ही अक्षय कुमार आने वाली फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 10 अप्रैल 2026 को ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।