Bhooth Bangla के बाद एक और हॉरर कॉमेडी से गर्दा उड़ाएंगे Akshay kumar, इस डरावनी फिल्म में बनेंगे विलेन
फिल्म भूत बंगला के बाद आने वाले समय में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी
भूत बंगला से सुपरस्टार ने जीता सबका दिल
इस मूवी में नजर आएंगे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम उनकी लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सिनेमाघरों में अक्की ये फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई आगे बढ़ रही है। इस बीच सिनेमाई गलियारों में अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की चर्चा भी तेज हो गई है।
ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि निर्देशक प्रियदर्शन की भूत बंगला के बाद अक्षय कुमार आने वाले समय में एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जिनमें उनका किरदार विलेन का होगा।
इस हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर रहती है। भूत बंगला के बाद अक्की की अपकमिंग फिल्मों का भी सबको बेसब्री से इंतजार है। इस बीच गौर करें अक्षय की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में तो उसका नाम स्त्री 3 (Stree 3) है।
यह भी पढ़ें- शनिवार को Bhooth Bangla की कमाई में तगड़ा उछाल, दुनियाभर में अक्षय की फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
-1776578698846.jpg)
जी हां साल 2024 में आई स्त्री 2 में दिखाया गया था कि अक्षय कुमार इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। स्त्री 3 में अक्षय की भूमिका खलनायक की होगी, जैसा की स्त्री 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में देखने को मिलता है। इस आधार पर भूत बंगला के बाद एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी स्त्री 3 में अक्षय कुमार दिखाई देंगे।

स्त्री 3 में अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर पहले से ही सिनेप्रेमियों की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है और वे इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक की तरफ से अभी स्त्री 3 की मेकिंग को लेकर कोई भी ताजा अपडेट साझा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।
खबरें और भी
प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म
14 सालों के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार ने निर्देशक प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला फिल्म के जरिए वापसी की है। प्रिर्यदर्शन की हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्मों के जरिए अक्की ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। आने वाले वक्त में अक्षय प्रियदर्शन की मूवी हैवान में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।