Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आ गई Akshay Kumar की फिल्म Sky Force की रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी, इस दिन थिएटर में मचाएगी कोहराम

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 09:38 PM (IST)

    Akshay Kumar की आगामी फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force Release Date) की बेताबी लंबे समय से देखने को मिल रही है। फिल्म में वह एक बार फिर सारा अली खान (Sara ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की रिलीज डेट आई सामने
    अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की रिलीज डेट आई सामने

    HighLights

    1. लीड रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार
    2. शिखर पहाड़िया फिल्म से करेंगे डेब्यू
    3. सच्ची कहानी पर आधारित है स्काई फोर्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से अक्षय कुमार की किस्मत बड़े पर्दे पर थोड़ी सुस्त सी चल रही है। इस वजह से एक्टर लगातार कुछ अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए बादशाह बनने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। इस साल एक्टर की चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं लेकिन सिंघम अगेन के अलावा कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    खेल खेल से एक्टर को काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। अब एक्टर का सबसे ज्यादा भरोसा स्काई फोर्स पर टिका है। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित स्काई फोर्स 2025 में गणतंत्र दिवस वाले वीक में रिलीज होगी। संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिसमस 2024 के मौके पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा।

    यह भी पढ़ें: Sky Force हटाएगा Akshay Kumar से फ्लॉप का धब्बा! सारा अली खान के साथ इस दिन थिएटर्स में मचाएंगे हल्ला

    क्या होगी फिल्म की कहानी?

    वहीं इस फिल्म के साथ वीर पहाड़िया भी अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर स्काई फोर्स को रिलीज करने का सबसे बड़ा कारण फिल्म का देशभक्ति से जुड़ाव है। फिल्म की कहानी देशभक्ति से भरी है, ऐसे में गणतंत्र दिवस पर इसे रिलीज करना सही रहेगा। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ऊपर पहली बार एयर स्ट्राइक करने की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन और थ्रिल सब कुछ देखने को मिलेगा।

    वीर पहाड़िया करेंगे डेब्यू

    फिल्म के वीएफएक्स की जिम्मेदारी DNEG को मिली है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक,"स्काई फोर्स का वीएफएक्स राष्ट्रीय और ऑस्कर पुरस्कार विजेता कंपनी डीएनईजी द्वारा संभाला जा रहा है। फाइनल परिणाम बहुत ही शानदार देखने को मिले हैं। फिल्म में कई लुभावने एरियल शॉट्स हैं और भारत की पहली सर्जिकल स्ट्राइक को इसके जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।" अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया को इसका सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।"

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर हाल ही में सिंघम अगेन में एक छोटा सा कैमियो करते नजर आए थे। इसके अलावा वो प्रियदर्शन की हॉरर थ्रिलर भूत बंगला में दिखाई देंगे। इसके अलावा कन्नप्पा और जॉली एलएलबी 3 भी उनकी अपकमिंग फिल्म में शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Sky Force धो देगी फ्लॉप का दाग! Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म को मिली Stree 2 की पावर