विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pillow Talk: खुला अक्षय कुमार की फिटनेस का राज़, 14 दिन तक करवाई बॉडी सर्विस

By ShikhasEdited By:
Updated: Thu, 23 Feb 2017 04:30 PM (IST)

अक्षय के इस वीडियो में आपको भी मिलेगा एक अनोखा ज्ञान। चलिए आप भी बन जाइए अपनी बॉडी के ब्रैंड एम्बेसडर!

Pillow Talk: खुला अक्षय कुमार की फिटनेस का राज़, 14 दिन तक करवाई बॉडी सर्विस
Pillow Talk: खुला अक्षय कुमार की फिटनेस का राज़, 14 दिन तक करवाई बॉडी सर्विस
मुंबई। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक है और इनकी फ़िटनेस का राज़ आज खुद अक्षय ने खोला है। अक्षय कुमार करवाते है अपनी बॉडी की सर्विस और ये वो कई सालों से करवा रहे हैं जिसके लिए अक्षय स्पेशली केरेला जाते है।

दरअसल, अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया एक वीडियो जहां वो अपने फैन्स के साथ कर रहे हैं पिलो टॉक और इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस का राज़ बताया आयुर्वेद इलाज़ को जो उन्होंने हाल ही में केरेला में करवाया है। अक्षय ने बताया कि आयुर्वेद के पास हर चीज़ का इलाज़ है मगर, फिर भी हम विदेशों में जाकर अपना इलाज़ करवाते हैं। अक्षय ने बताया कि जैसे लोग अपनी गाड़ियों की सर्विस करवाते है वैसे ही अक्षय अपनी बॉडी की सर्विस करवाते हैं। केरेला में वो 14 दिन बिना फ़ोन, बिना ब्रैंडेड कपड़ों के रहे और इससे उन्हें काफी आराम मिला।

अक्षय के इस वीडियो में आपको भी मिलेगा एक अनोखा ज्ञान। ख़ास बात यह है कि केरेला के इस आयुर्वेद सेण्टर में एक भी भारतीय नहीं था, सारे विदेशी थे। अक्षय का कहना है यह तो वही बात हुई दिया तले अंधेरा..जिस तरह हमारे देश में ही रोगों का इलाज़ है मगर फिर भी हम विदेश जाते है और विदेशी यहां आते हैं।

इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार के गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त' को इतने साल बाद किया जाएगा...

अक्षय की फिल्मों की बात की जाए तो हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म जॉली एलएलबी लोगों को बहुत पसंद आ रही गई और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फ़िल्म कमाल कर रही है। इसके अलावा अक्षय जल्द ही फ़िल्म नाम शबाना और टॉयलेट: एक प्रेम कथा में नज़र आने वाले है।