Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khel Khel Mein के बॉक्स ऑफिस नंबर पर मुदस्सर अजीज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर ऑडियंस अलग होती है

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 10:03 PM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसके साथ दो बड़ी फिल्में स्त्री 2 और वेदा क ...और पढ़ें

    खेल खेल में की बॉक्स ऑफिस पर असफलता का कारण
    खेल खेल में की बॉक्स ऑफिस पर असफलता का कारण

    HighLights

    1. कॉमेडी जॉनर की फिल्म है 'खेल खेल में'
    2. कई सारे सितारों से सजी है फिल्म
    3. मुदस्सर अजीज हैं फिल्म के डायरेक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म को टिके रहने के लिए खास संघर्ष करना पड़ा। दरअसल स्त्री 2 के साथ रिलीज होने की वजह से फिल्म को खास नुकसान उठाना पड़ा जिसकी वजह से ये फ्लॉप हो गई।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की तीन फिल्में बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं परफॉर्म कर पाईं। अब खेल खेल के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने फिल्म की असफलता पर अपनी राय रखी है। फिल्म को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले थे जिसके बावजूद ये सिर्फ 30 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की वजह से खतरे में आ गई थी Manoj Pahwa की शादी, नेहा धूपिया संग मिलकर किया था प्रैंक

    लोगों में है नाराजगी

    अब इस पर बात करते हुए मुदस्सर ने जूम को बताया कि फिल्म इसलिए नहीं चली क्योंकि इसे समझने के लिए एक लेवल चाहिए था जोकि काफी लोगों में मिसिंग है। उन्होंने कहा कि फिल्म के शूट के समय बनाया गया व्हाट्सऐप ग्रुप अभी भी एक्टिव है और उन लोगों में एक तरह की नाराजगी है।

    मुदस्सर न अपनी सफाई में क्या कहा?

    मुदस्सर ने कहा," इसके फिल्म के बाद से मेरी सबसे बड़ी सीख यही रही है कि हमारे देश में 15 से 30 की ऐज ग्रुप के बीच के कई ऐसे लोग हैं जो ये सोच के टिकट नहीं खरीदते कि फिल्म को वो कितना एंजॉय करेंगे। उनके लिए फिल्म एक इवेंट की तरह होने चाहिए।"

    खबरें और भी

    वहीं जब उनसे ये सवाल किया गया कि खेल खेल में का प्रमोशन एक बहुत ही बड़े इवेंट में किया गया था? इस पर उन्होंने कोई जवाब न देते हुए कहा कि आप च्वाइस ऑफ स्टोरी पर बात करिए, इकोनॉमिक स्ट्रेटा और मैच्योरिटी पर बात करिए। फिल्म की मार्केटिंग पर क्या बात करना। इस फिल्म को समझने के लिए एक इंटेलिजेंस चाहिए जैसा कि इस फिल्म में रिलेशनशिप, मैरिज और अन्य चीजों पर बात की गई है।

    यह भी पढ़ें: Box Office: चट्टान की तरह टिकी है 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' पर हुई महज इतने नोटों की बारिश