विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय को ट्विंकल की इस कामयाबी पर हो रहा गर्व

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:23 PM (IST)

अब जिसकी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना जैसी होगी, उन्‍हें गर्व तो होगा ही। फिल्‍मों से दूर होने के बाद भी वो चुपचाप खाली नहीं बैंठी। इंटीरियर डिजाइनिंग के काम के साथ ही अपना कॉलम भी लिखती रहीं और अब तो उनकी एक किताब 'मिसेज फनीबोन्‍स : शीज जल्‍ट लाइक यू एंड

News Article Hero Image

मुंबई। अब जिसकी पत्नी ट्विंकल खन्ना जैसी होगी, उन्हें गर्व तो होगा ही। फिल्मों से दूर होने के बाद भी वो चुपचाप खाली नहीं बैंठी। इंटीरियर डिजाइनिंग के काम के साथ ही अपना कॉलम भी लिखती रहीं और अब तो उनकी एक किताब 'मिसेज फनीबोन्स : शीज जल्ट लाइक यू एंड ए लॉट लाइक मी' भी मार्केट में आ गई है।

कट्रीना की वजह से सिद्धार्थ ने बढ़ाई दाढ़ी!

इतना ही नहीं, इस किताब पर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस बात से ही अक्षय काफी खुश हैं और उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा है। जी हां, और अक्षय ने ट्वीट कर अपना ये एहसास जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि अपनी पत्नी की किताब को एक हफ्ते के भीतर नंबर वन पोजिशन पर देखकर काफी खुशी हो रही है और गर्व भी महसूस हो रहा है।

जानें, टिया बाजपेई को क्यों नहीं चढ़ने दिया गया फ्लाइट में

ट्विंकल ने 18 अगस्त को आयोजित एक इवेंट में अपनी यह किताब लॉन्च की थी और इस मौके पर अक्षय और उनकी मां डिंपल के साथ ही आमिर खान समेत कई जानेमाने सितारे मौजूद थे। इस दौरान सभी ने कई मजेदार घटनाओं से रूबरू भी कराया था।

क्या सनी लियोन का ये सपना सच में हो गया सच?

आपको यह भी बताते चलें कि अक्षय और ट्विंकल 14 सालों से शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और उनके दो प्यारे बच्चे आरव और नितारा हैं। अक्षय जल्द ही फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आने वाले हैं। उनकी 'एयरलिफ्ट' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्में भी फ्लोर पर हैं।