विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन नहीं अक्षय कुमार आएंगे नजर, शहजादा के गिरते क्लेक्शन ने एक्टर्स से छीना मौका?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Updated: Tue, 21 Feb 2023 05:33 PM (IST)

Hera Pheri 3 Update हेरा फेरी 3 को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। पिछले काफी समय से फिल्म में कार्तिक आर्यन के शामिल होने की खबरें देखने को मिल रहा थी। वहीं अब अपडेट आई है कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार नजर आएंगे।

Akshay Kumar, Kartik Aaryan, Hera Pheri 3, Twitter
Akshay Kumar, Kartik Aaryan, Hera Pheri 3, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Hera Pheri 3 Update: फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अक्षय कुमार को बॉलीवुड के उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा था। बीते साल ब्लॉकबस्टर फिल्म हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट करने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब शहजादा के गिरते कलेक्शन के बीच हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की वापसी की खबर सुनने को मिल रही है। 

कार्तिक के लिए आई बुरी खबर

शहजादा को लेकर कार्तिक आर्यन पिछले काफी समय से प्रमोशन कर रहे थे। फिल्म को रिलीज हुए अब एक हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन कलेक्शन के मामले में शहजादा कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। इस बीच एक्टर के लिए एक और बुरी खबर आई है। फिल्म हेरा फेरी 3 से भी उनका पत्ता कट गया है।

अक्षय कुमार फिर बनेंगे राजू

ट्विटर पर हेरा फेरी 3 को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं, जो फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी की जानकारी दे रही हैं। हेरा फेरी में अब तक परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जबरदस्त तिकड़ी देखने को मिली थी, लेकिन बीते साल राजू के किरदार के लिए कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा ने फैंस को निराश कर दिया।

बीते साल सामने आई थी खबर

हेरा फेरी 3 को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म की कहानी को लेकर अक्षय खुश नहीं हैं इसलिए वो फिल्म से दूरी बना रहे हैं। इसके बाद फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी के हेरा फेरी में कार्तिक आर्यन को लेने खबर सामने आई थी। हालांकि, इन खबरों को लेकर कभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ 21 फरवरी को फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

साउथ फिल्म का रीमेक है शहजादा

शहजादा की बात करें तो ये साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रिमेक है। ओरिजनल फिल्म में अल्लू के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, शहजादा में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिल रही है।