विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मौसी' बनना चाहती हैं Akshara Singh, सावन के महीने में एक्ट्रेस ने महादेव से की बच्चे के लिए प्रार्थना

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Tue, 01 Aug 2023 03:52 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना हमके मौसी बना दी रिलीज हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर लोगों ने खूब पसंद किया ...और पढ़ें

Still Image of Akshara Singh from Song
Still Image of Akshara Singh from Song

नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में कुंवारी कन्याएं महादेव को जल चढ़ाती हैं और उनसे अपने लिए कामना करती हैं। एक ओर जहां कुवांरी कन्याएं अपने लिए अच्छे वर की कामना करती हैं, वहीं अक्षरा सिंह ने औलाद की प्रार्थना की है। वह अपने लिए नहीं, किसी और के लिए बच्चा मांग रही हैं। अक्षरा निराले अंदाज में महादेव से बच्चे की प्रार्थना कर रही हैं।

दर्शकों ने पसंद किया गाने को

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के कुछ चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है। और जब वे गाने रिलीज करती हैं, तो व्यूज की झड़ी लग जाती है। अक्षरा सिंह का यह भोजपुरी गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज होने के बाद वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को सभी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।

मन वांछित फल की होती है प्राप्ति

अक्षरा का यह गाना महिलाओं के बीच खूब फेमस हो रहा है। इसकी वजह है कि अक्षरा गाने में बाबा से अपनी बहन के लिए औलाद मांग रही हैं क्योंकि यह मान्यता है कि इस महीने में बाबा को व्रत के जरिए प्रसन्न करने पर मन वांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है।

गाने के बारे में अक्षरा सिंह ने बताया, ''हमके मौसी बना दी आम जनमानस से संवाद स्थापित करने वाला गाना है। इस गाने के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'' उन्होंने बताया कि गाना 'हमके मौसी बना दी ' हार्मोनिया रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

अक्षरा सिंह ने गाया है गाना

आपको बता दें कि गीत ‘हमके मौसी बना दी’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा। जबकि, भोजपुरी संगीतकार शिशिर पांडेय ने इसमें शानदार म्यूजिक दिया है। निर्देशक रवि पंडित हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले अक्षरा का गाना 'हम ना जाइब देवघर' रिलीज हुआ था। इसे भी उनके हर गाने की तरह दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला।