विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajaz Khan की ड्रग्स मामले में जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, पुलिस ने किया नया दावा

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 28 Aug 2021 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 06:54 AM (IST)

एजाज खान और गौरव दीक्षित का शादाब बटाटा से सीधा संबंध हैl जिन्हें एनसीबी ने दो करोड़ की ड्रग्स मामले ...और पढ़ें

एजाज खान पिछले 4 महीने से जेल में हैl
एजाज खान पिछले 4 महीने से जेल में हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl विवादित अभिनेता एजाज खान को ड्रग्स रखने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया थाl वह तभी से कोर्ट के आदेश पर जेल में हैl हाल ही में उन्होंने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया हैl

इस बारे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया, 'एनडीपीएस कोर्ट ने एजाज खान की बेल को खारिज कर दी हैl उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं काफी गंभीर हैl एजाज खान को 8C, 27A, 28, 29 और 32 धारा के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया हैl वह पिछले 4 महीने से जेल में हैl हाल ही में गौरव दीक्षित नामक अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl अब वह भी जेल में हैl गौरव दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने एजाज खान को ड्रग्स सप्लाई किया थाl वह पिछले 4 महीनों से भाग रहे थेl'

एजाज खान और गौरव दीक्षित का शादाब बटाटा से सीधा संबंध हैl जिन्हें एनसीबी ने दो करोड़ की ड्रग्स मामले में मार्च के महीने में गिरफ्तार किया थाl गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी पर समीर वानखेड़े ने कहा है, 'शादाब बटाटा मामले में हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया थाl इनमें एजाज खान भी शामिल हैl इसी के चलते गौरव दीक्षित का गिरफ्तार होना बहुत जरूरी था क्योंकि यह उनके नेटवर्क से जुड़ा हुआ थाl हमने गौरव दीक्षित के घर से ड्रग्स भी बरामद किया थाl' एजाज खान फिल्म अभिनेता हैl वह बिग बॉस में भी नजर आए थेl इसके अलावा वह अपने बयानों को लेकर भी खबरों में रहते थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

एजाज खान ने कई फिल्मों में काम किया हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी विवादित बयानबाजी करते थेl इसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता थाl एजाज खान बिग बॉस में भी काफी आक्रामक थेl उनकी घरवालों से बिलकुल भी नहीं पटती थीl एजाज खान पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैl