यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajay Devgn ने बेटे युग के बॉलीवुड डेब्यू के सवाल पर कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर लोगों की छूटी हंसी
अजय देवगन फिल्म भोला (Bholaa) को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। मंगलवार शाम ट्विटर हैंडल पर ,आस्क भोला सेशन रखा थ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn: अजय देवगन (Ajay Devgn) पर्दे पर एक बार फिर एक्शन अवतार में लौट रहे हैं। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म भोला (Bholaa) को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
करीब दो दिन पहले एक्टर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर रू-ब-रू हुए थे। उन्होंने मंगलवार शाम ट्विटर हैंडल पर #आस्क भोला सेशन रखा था। इस दौरान अपने सभी फैंस को उनके सवालों के जवाब दिए। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे युग के बॉलीवुड में लॉन्च होने का भी खुलासा किया।
बेटे युग को इंडस्ट्री में लॉन्च करने पर बोले अजय देवगन
इस सेशन के दौरान अजय के एक फैन ने उनसे पूछा कि 'सर युग को कब लॉन्च कर रहे हो?' इस सवाल पर अजय देवगन ने जवाब दिया, 'लॉन्च का तो पता नहीं। अब तो वो सही टाइम पर लंच कर ले, वही बड़ी बात है। अजय के इस जवाब पर ट्विटर पर लोगों की हंसी छूट गई। एक यूजर ने लिखा, अजय तो एकदम टिपिकल इंडियन पिता हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, भोला एकदम आग का गोला है।
Launch ka pata nahi, abhi toh woh sahi time pe lunch karle wahi badi baat hai https://t.co/w5MvKyECph
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 14, 2023
यह भी पढ़ें- CID के प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर का हुआ निधन, ACP प्रद्युम्न उर्फ शिवाजी साटम की नम हुईं आंखें
बेस्ट पिता हैं अजय देवगन
अजय देवगन अपने काम के साथ-साथ अपने बच्चों को बभी पूरा वक्त देते हैं। उन्होंने बी-टाउन में 'बेस्ट पिता' के रूप में भी जाना जाता है। फिल्मों की शूटिंग के फ्री होकर एक्टर बच्चों के अक्सर वेकेशन पर टाइम स्पेंड करते हैं। बता दें, अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 को काजोल संग परिवार वालों के बीच शादी रचाई थी।
खबरें और भी
30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म भोला
फिल्म 'भोला' की बात करें तो अजय देवगन ने इस फिल्म में न सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। 30 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और गजराज राव भी नजर आएंगे। यह तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन 'मैदान', 'औरों में कहां दम था', 'सिंघम अगेन' और 'नाम' में नजर आएंगे।
