Lata Mangeshkar का ये गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने उठा लिया था 'जूता', आज फैंस के दिलों पर कर रहा राज
Lata Mangeshkar के गीत आज भी करोडों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उनका एक आईकॉनिक गाना जो बाद में सुपरहिट हुआ, पहले डायरेक्टर को पसंद नहीं आया ...और पढ़ें
-1772971420535_m.webp)
लता मंगेशकर के इस गीत को सुन डायरेक्टर ने उठा लिया था जूता
HighLights
लता मंगेशकर के इस गीत को सुन डायरेक्टर ने उठा लिया था जूता
सिंगर के इस गीत ने रच दिया था इतिहास
यूट्यूब पर गीत को मिले 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सुरों की कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सुरीली आवाज कई पीढ़ियों तक चली है। इंडस्ट्री पर उनका असर बेमिसाल है। उन्होंने 36 से ज्यादा भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। लेकिन उनका एक आईकॉनिक गीत जिसे आज भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं, पहले डायरेक्टर को पसंद नहीं आया था और इसको लेकर उन्होंने खुद को मारने के लिए जूता तक उठा लिया था।
यह किस्सा राज खोसला (Raj Khosla) की ऑटोबायोग्राफी राज खोसला: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी में बताया गया है। इसमें मनोज कुमार (Manoj Kumar) के शब्दों में लिखा गया है। उन्होंने कहा, 'एक दिन मदन मोहन का फोन आया। मदन ने कहा, 'राज खोसला का दिमाग खराब हो गया है उन्हें एक गाना पसंद नहीं आ रहा है, आप आकर संभालें'।
-1772971662675.jpg)
यह भी पढ़ें- 40's की सबसे महंगी सिंगर, हैवान पति करता था मारपीट, खून के आंसू रोकर गाए गाने; 'कन्नड़ कोकिला' की दर्दभरी दास्तां
मनोज कुमार ने डायरेक्टर को मनाया था
मनोज कुमार को ये गाना काफी पसंद आया और उनके कहने पर राज खोसला ने ये गाना दोबारा सुनने के लिए राजी हो गए। जब उन्होंने इस गाने को दोबारा सुना तो वे हैरान रह गए और खुद को मुर्ख कहने लगे और खुद को मारने के लिए जूता तक उठा लिया।
कौन सा है ये गाना?
जिस गाने की बात की जा रही है वह है 'लग जा गले' (Lag Ja Gale)। जी हां इस आईकॉनिक गीत को पहले डायरेक्टर ने पसंद नहीं किया था। इस गाने को यूट्यूब (YouTube) पर अब तक 318 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खबरें और भी
-1772971672411.jpg)
यह गाना 1964 में आई मिस्ट्री थ्रिलर 'वो कौन थी' (Who Kaun Thi) फिल्म का है। जिसमें साधना शिवदासानी और मनोज कुमार ने लीड निभाया था। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया और इसके म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन थे।