यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए 'xxx' में सेक्स का तड़का लगाने आ रही हैं ये तीन नई हीरोइनें
'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी सेक्स थ्रिलर फिल्में बनाने के बाद एकता कपूर अब इरॉटिक फिल्म 'xxx' लेकर आ रही हैं। पहले इसमें सनी लियोन के होने की खबर सामने आई थी, मगर अब उनकी जगह पूर्व कैलेंडर गर्ल क्यारा दत्त ने ले ली है। इतना ही

मुंबई। 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी सेक्स थ्रिलर फिल्में बनाने के बाद एकता कपूर अब इरॉटिक फिल्म 'xxx' लेकर आ रही हैं। पहले इसमें सनी लियोन के होने की खबर सामने आई थी, मगर अब उनकी जगह पूर्व कैलेंडर गर्ल क्यारा दत्त ने ले ली है। इतना ही नहीं, इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए एकता कपूर ने तीन और नई हॉट हीरोइनों को जगह दे दी है।
आखिर क्यों दीपिका ने पंगा होने के बावजूद कंगना को किया कॉल?
जी हां, इस इरॉटिक फिल्म में क्यारा दत्ता के अलावा अर्पणा बाजपेयी, प्रयांसा तलुकदार और अर्पणा शर्मा भी नजर आएंगी। इस फिल्म में भरपूर सेक्स मसाला होगा। हीरोइनें सेक्स सीन करने से इंकार ना कर दें, इसलिए एकता कपूर पहले से ही न्यूडिटि क्लॉज ले आई हैं।
एकता की यूथ इरॉटिक 'xxx' में सनी लियोनी की जगह कायरा दत्त
इन तीन हीरोइनों में अर्पणा कुछ फिल्मों में दिख चुकी हैं, जबकि बाकी दो हीरोइनें बिल्कुल नई हैं। प्रायंसा कोलकाता की मॉडल हैं और आखिरी बार 'साथ निभाना साथिया' के एक्टर आशिष के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थीं। जबकि अर्पणा पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट और रैंप मॉडल रही हैं। ये तीनों ही हीरोइनें न्यूडिटि क्लॉज साइन कर चुकी हैं।
