विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashish Vidyarthi की शादी के बाद पहली पत्नी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सही इंसान आपके साथ ऐसा नहीं करता

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 26 May 2023 08:10 AM (GMT+05:30)

Ashish Vidyarthi बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब उनकी पहली पत्नी ...और पढ़ें

Ashish Vidyarthi got married to Rupali Barua, Instagram
Ashish Vidyarthi got married to Rupali Barua, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। एक्टर की शादी की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में कोलकाता बेस्ड फैशन डिजाइनर संग शादी रचाई है। बीते दिन उनके शादी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद से एक्टर की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

किसके लिए शेयर किया पोस्ट ?

अब आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी बरुआ उर्फ पिल्लो ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने पोस्ट में ज्यादा सोचने और जिंदगी की उलझनों के बारे में बात की।

पोस्ट में क्या कहा ?

राजोशी बरुआ ने दो पोस्ट के जरिए अपने मन की बात कही। पहले पोस्ट में उस इंसान के बारे में बात की जिसने उन्हें तकलीफ दी और वो उसे अपने लिए सबसे सही व्यक्ति समझ रही थीं।

किस इंसान की ओर राजोशी ने किया इशारा ?

राजोशी ने लिखा, "सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो इंसान ऐसी चीज नहीं करेगा, जो वो जानता है कि आपको तकलीफ देती है। इस बात को याद रखना।"

राजोशी ने किसके के संघर्ष की बात की ?

दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा, "हो सकता है कि ज्यादा सोचना और शक करना इस वक्त आपके दिमाग से निकल जाए। हो सकता है कन्फ्यूजन खत्म हो जाए और आपको सब साफ दिखने लगे। शांति और खुशी आपके जीवन को भर दे। आप बहुत वक्त से मजबूत बनकर खड़े रहे हैं, अब आपके लिए भेजी गई दुआएं प्राप्त करने का समय आ गया है। ये आपका हक है।"

कौन है आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी

आशीष विद्यार्थी ने 25 मई को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच कोर्ट मैरिज की। एक्टर ने असम की रहने वाली रूपाली बरुआ (Rupali Barua) को अपना हमसफर चुना। दोनों ने कोलकाता में सादगी से एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर का साथ निभाने की कसम खाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूपाली बरुआ फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर भी है।