विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंघम का ये पुलिसवाला 40 साल बाद मराठी में पहनेगा खाकी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 16 Feb 2017 07:23 PM (IST)

मराठी फिल्म सेंटिमेंटल एक डार्क कॉमेडी है जिसमें मराठी स्टार उपेंद्र लिमये और रघुवीर यादव की भी बड़ी भूमिकाएं हैं।

सिंघम का ये पुलिसवाला 40 साल बाद मराठी में पहनेगा खाकी
सिंघम का ये पुलिसवाला 40 साल बाद मराठी में पहनेगा खाकी

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म सिंघम में आपको हेड कॉन्स्टेबल प्रभु सवलकर तो याद ही होंगे। वो 40 साल बाद अब मराठी में भी पुलिसवाले का किरदार निभाने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अशोक सराफ की।

ख़बर है कि मराठी की जाने माने कलाकार जल्द ही इस भाषा में आने वाली फिल्म ' सेंटिमेंटल ' में एक पुलिस वाले का रोल करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन समीर पाटिल कर रहे हैं। अशोक सराफ ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 40 साल बाद खाकी वर्दी पहनना स्वीकार किया है। वो इससे पहले फिल्म प्रभु हवलदार में पुलिस वाला बने थे। अशोक सराफ की नई फिल्म मुंबई के कॉप की कहानी होगी। सराफ के मुताबिक खाकी वर्दी उनके लिए हमेशा लकी रही है। प्रभु हवलदार से इंडस्ट्री में उन्हें एक पहचान मिली थी और 2011 में सिंघम के किरदार को भी लोग आज याद रखते हैं।

एक तस्वीर के साथ स्पृहा जोशी ने किया अपनी नई फिल्म का ख़ुलासा

मराठी फिल्म सेंटिमेंटल एक डार्क कॉमेडी है जिसमें मराठी स्टार उपेंद्र लिमये और रघुवीर यादव की भी बड़ी भूमिकाएं हैं। उत्तर भारत में होने वाली इस शूटिंग के दौरान फिल्म यलो के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले महेश लिमये कैमरे के पीछे होंगे।