विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍ट्रेस उर्वशी को मुंबई एयरपोर्ट पर लिया गया हिरासत में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 26 Aug 2015 03:52 PM (IST)

फिल्‍म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कैरियर की शुरुआत करने वालीं एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला को मंगलवार को दुबई से लौटते वक्‍त मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और कस्‍टम अधिकारियों ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। दरअसल, चेकिंग के दौरान उनके पास से साढ़े 11 लाख रुपये की

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कैरियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मंगलवार को दुबई से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और कस्टम अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दरअसल, चेकिंग के दौरान उनके पास से साढ़े 11 लाख रुपये की कीमत का सामान निकला, जिसके बारे में कस्टम अधिकारियों का कहना था कि उर्वशी रौतेला ने उन्हें इस बारे में सूचित नहीं किया था।

मिलिए बॉलीवुड की इस नई हॉट कंगना से

मुंबई एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ही पाया गया कि उन्होंने कस्टम अधिकारियों को पहले से नहीं बताया था कि उनके पास साढ़े 11 लाख रुपये का सामान मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, उर्वशी के पास आठ लाख रुपये की डायमंड गोल्ड ज्वेलरी के साथ साढ़े तीन लाख रुपये का सामान मौजूद था।

ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' का दमदार ट्रेलर लॉन्च, देखें वीडियो

आपको बता दें कि उर्वशी की पहली फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' में सनी देओल उनके अपोजिट नजर आए थे। फिलहाल वो इंद्र कुमार की सेक्स-कॉमेडी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी जैसे सितारे हैं।