विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी ने जब पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को चलना सिखाया!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:28 AM (IST)

अभी तक आपने सिर्फ यही सुना होगा कि एक पिता ही बच्‍चे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाता है। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्‍हा ने हाथ पकड़कर अपने पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को चलना सिखाया। इस पल की एक फोटो भी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

News Article Hero Image

मुंबई। अभी तक आपने सिर्फ यही सुना होगा कि एक पिता ही बच्चे को अंगुली पकड़कर चलना सिखाता है। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने हाथ पकड़कर अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को चलना सिखाया। इस पल की एक फोटो भी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आलिया, अर्जुन ने शबाना आजमी को दिया धोखा!

दरअसल, मौका था शबाना आजमी द्वारा आयोजित एक इवेंट जहां सोनाक्षी को अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रैंप पर वॉक करना था। सोनाक्षी तो रैंप पर इससे पहले कई बार वॉक कर चुकी थीं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए शायद यह पहला मौका था।

दीपिका पादुकोण ने इस हीरो के साथ बिताई पूरी रात...!

इसलिए जब रैंप पर वॉक करते समय पिता के कदम बहके तो सोनाक्षी सिन्हा ने उनका हाथ थाम लिया। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'एक समय था जब पापा ने मुझे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया था और आज मैं उन्हें चलना सिखा रही हूं। बड़ा मजा आ रहा है।'

करण जौहर ने फिल्म के लिए छोड़ा डांस रियलिटी शो!

सोनाक्षी और शत्रुघ्न के अलावा एक्ट्रेस शबाना आजमी के वार्षिक चैरिटी फैशन शो में अमिताभ बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ, सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ और फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर के साथ रैंप पर वॉक करते हुए नजर आए।