यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाह रुख खान की हीरोइन ने नर्स बन की कोरोना में लोगों की मदद, हुईं पैरालिसिस का शिकार, अब नई फोटो ने किया हैरान
कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में अफरा तफरी का माहौल था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि इससे कैसे बाहर निकलें। ऐसे वक्त में एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ...और पढ़ें

HighLights
- कोरोना महामारी में एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने की थी लोगों की मदद
- शाह रुख खान के साथ की थी करियर की शुरुआत
- शिखा मल्होत्रा ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 पूरे भारत के लिए सबसे बुरा समय था। कोरोना काल का यह वो समय था, जब कई जिंदगियां बर्बाद हो गई थीं। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मास्क की कमी पड़ गई थी, लेकिन ज्यादा संख्या में हर दिन कोई न कोई भर्ती हो रहा था। कोरोना काल का सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ा, जिनके पास इाज तक के पैसे नहीं थे। इस दौरान कई लोग ऐसे लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। इनमें से एक थीं एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा।
शाह रुख खान की फिल्म में किया काम
शिखा मल्होत्रा ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम किया है। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म रिलीज होने के बाद ही कोरोना वायरस ने इंडिया में पांव पसारना शुरू कर दिया। महामारी के इस दौर में लाखों लोगों की मौत हो गई। इस दौरान जब लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि इससे कैसे बाहर निकलें, तब एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने लोगों की मदद की।
डेब्यू फिल्म के बाद कोरोना ने दी दस्तक
शिखा मल्होत्रा ने शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले नर्सिंग की पढ़ाई की थी। उसके बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने सबसे पहले 2016 में शाह रुख खान की फिल्म 'फैन' में छोटा सा रोल किया था। इसके बाद 2020 में बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली मूवी 'कंचाली' रिलीज हुई, जिसके लिए उन्होंने 14 किलो वजन बढ़ाया था। शिखा के डेब्यू के कुछ ही समय बाद कोरोना ने इंडिया में दस्तक दे दी। उस दौरान फिल्में बनना भी बंद हो गई थीं।

खुद भी कोविड पॉजिटिव हो गई थीं शिखा
शिखा ने लोगों की मदद करने की ठानी। उन्होंने बीएमसी अस्पताल में बतौर नर्स काम करना शुरू किया और करीब एक साल तक लोगों की सेवा की। इसके बाद वह खुद कोविड की शिकार हो गईं। जब कोरोना से ठीक हुईं, तो ब्रेनस्ट्रोक हो गया। शिखा के शरीर का दायां हिस्सा तक पैरलाइज्ड हो गया। ऐसे में शिखा एक साथ कई बीमारियों से लड़ रही थीं। दवाइयों की वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया। स्टेरॉइड्स की वजह से बॉडी में स्वेलिंग हो गई थी।
खबरें और भी
रिकवरी में लगे दो साल
वजन बढ़ने की वजह से शिखा अपना ग्लैमरस अवतार खो चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दो साल- 2021 और 2022 का समय उनकी रिकवरी में बीता। शिखा के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शिखा की रिकवरी के पहले और रिकवरी के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। हर कोई ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान है और उनकी तारीफ की है।