विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने उठाई झाड़ू!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:32 AM (IST)

वाकई में शाहरुख खान के छोटे नवाब अबराम काफी टैलेंटेड हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर उनकी एक तस्‍वीर डाली थी, जिसमें वो किताब पढ़ते नजर आए थे और अब अबराम के इस सुपरस्‍ब्‍टार पापा ने एक और तस्‍वीर ट्विटर पर पोस्‍ट की है, जिसमें वो इस

News Article Hero Image

मुंबई। वाकई में शाहरुख खान के छोटे नवाब अबराम काफी टैलेंटेड हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर डाली थी, जिसमें वो किताब पढ़ते नजर आए थे और अब अबराम के इस सुपरस्टार पापा ने एक और तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसमें वो इस बार हाथों में किताब की जगह झाड़ू लिए नजर आ रहे हैं!

'नानक शाह फकीर' विवादों में, निर्देशक ने दी नसीहत!

अबराम इस नए तस्वीर में हरे रंगे की ड्रेस में नजर आ रहे हैं और बहुत ही गंभीरता के साथ झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। शाहरुख खान ने उनकी इस तस्वीर के साथ लिखा है कि वो चाहते हैं कि अबराम अभी से क्लीन इंडिया...ग्रीन इंडिया में विश्वास रखें। इस तस्वीर के नीचे 'स्वच्छ भारत अभियान' भी लिखा है।

रित्विक ने करण के लिए अपनी गर्लफ्रेंड आशा को कहा ना!

हाल ही में यह भी खबर सामने आई है कि शाहरुख खान एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक बनाने जा रहे हैं और इससे अपने बड़े आर्यन को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। इतना ही नहीं, इसमें उनकेे छोटे बेटे अबराम के भी नजर अाने की चर्चा हो रही है। वैसे भी शाहरुख खान का यह छोटा नवाब अभी से सेलिब्रेटी बन गया है।

चित्रांगदा सिंह ने इस फिल्म के लिए किया आइटम नंबर